Skip to main content

ताजा खबर

Nitish Kumar Reddy को लेकर MSK Prasad ने दिया ऐसा बयान, जिसे सुन आप हो जाएंगे हैरान

(Image Credit- Instagram)

Nitish Kumar Reddy ने जो MCG में पारी खेली है, उसे कई सालों तक याद रखा जाएगा। दूसरी ओर रेड्डी ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है, इस बीच टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर का एक बयान सामने आया है और ये बयान रेड्डी के करियर से जुड़ा है।

MSK Prasad बड़ी बात बोल गए Nitish Kumar Reddy के लिए

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर MSK Prasad ने Nitish Kumar Reddy को लेकर बात की है। MSK Prasad ने कहा कि-नीतीश के लिए मैं काफी ज्यादा खुश हूं, मेरे सामने ही नीतीश के करियर की कहानी खुली थी। जब भी मैं नीतीश रेड्डी को देखता हूं, तो मुझे वो समय याद आ जाता है तब वो 12 साल के थे और पहले दिन से उनमें कुछ अलग था। अपने बयान में MSK Prasad ने ये भी कहा कि- मैं Selectors की भी तारीफ करूंगा जिन्होंंने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया, साथ ही रेड्डी की सफलता के लिए मैं चीफ सेलेक्टर ajit agarkar और कोच गंभीर को भी क्रेडिट देता हूं।

इस वीडियो में Nitish Kumar Reddy को लेकर बात की MSK Prasad ने

What a pick! MSK Prasad appreciates selector Ajit Agarkar and Head Coach Gautam Gambhir for choosing Nitish Kumar Reddy for the #BorderGavaskarTrophy! #AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 4 | SUN, 29th DEC, 4:30 AM pic.twitter.com/i2f6fzgUZr

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 28, 2024

Nitish Kumar Reddy के लिए कमाल रही है ये सीरीज

*BGT में Nitish Kumar Reddy टीम इंडिया के लिए लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में रेड्डी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए लगाया शतक।
*इस दौरान नीतीश ने 189 गेंदों में बनाए 114 रन और साथ ही 1 छक्के के साथ लगाए 11 चौके।
*वहीं रेड्डी का ये शतक देख स्टेडियम में मौजूद उनके पिता जी रोने लग गए थे।

नीतीश कुमार रेड्डी के परिवार का नया वीडियो हुआ वायरल

दूसरी ओर नीतीश कुमार रेड्डी के परिवार का एक नया वीडियो सामने आया है, जहां इस वीडियो में रेड्डी का परिवार के लोग सुनील गावस्कर के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान गावस्कर भी काफी इमोशनल हो गए थे। साथ ही बल्लेबाज का परिवार रवि शास्त्री से भी मिला था।

आप भी देखो ये इमोशनल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABC SPORT (@abc_sport)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...