Skip to main content

ताजा खबर

New Zealand के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को चिढ़ाया, ट्रॉफी के साथ अलग तरीके से जश्न मनाया

(Image Credit- Instagram)

New Zealand टीम के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने मुंबई में भी घुटने टेक दिए, जिसके बाद मेहमान टीम ने टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वहीं जीत के बाद कीवी टीम के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था, जिसके अब अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं।

छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए फेल हुई टीम इंडिया

जी हां, New Zealand के खिलाफ टीम इंडिया को सिर्फ 147 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन कीवी स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल के आगे भारतीय टीम के बल्लेबाज ढेर हो गए। जिसके बाद यशस्वी, रोहित, विराट, गिल सहित पूरा टॉप ऑर्डर बहुत जल्दी पवेलियन लौट गया था और फिर पूरी टीम सिर्फ 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और कीवी टीम ने ये टेस्ट मैच 25 रनों से जीत लिया।

New Zealand के खिलाड़ियोंं का ये वीडियो नहीं देख पाएगी टीम इंडिया

*New Zealand टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है।
*जिसमें कीवी कप्तान टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी लेकर साथी खिलाड़ियों के पास गए।
*वहीं ट्रॉफी अपने कप्तान के हाथ में देख हल्ला मचाने लगे सभी खिलाड़ी।
*बाद में पूरी न्यूजीलैंड टीम ने तस्वीर के लिए दिया पोज भी, स्टेडियम हो गया था खाली।

सोशल मीडिया पर New Zealand टीम का ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

Will Young को मिला मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

ऑस्ट्रेलिया में कड़ी चुनौती मिलेगी टीम इंडिया को

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज जीतकर उत्साह से लबरेज थी, लेकिन कीवी टीम ने रोहित की सेना के विजय रथ पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। ऐसे में अब टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है, 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगी। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम का WTC फाइनल में जाने का सपना टूटने लगा और इस बड़ी हार के बाद कप्तान रोहित ने कई बड़े-बड़े बयान दिए हैं। अब देखना ये भी अहम होगा की रोहित का बतौर बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन रहता है ऑस्ट्रेलिया में।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...