Skip to main content

ताजा खबर

Musheer Khan ने कर दिया ऐसा काम, मैच खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में छाया हुआ है उनका नाम

Musheer Khan ने कर दिया ऐसा काम मैच खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में छाया हुआ है उनका नाम

Musheer Khan (Image Credit- Instagram)

Duleep Trophy के पहले ही मैच से Musheer Khan ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी है, जहां इस खिलाड़ी ने इंडिया B से खेलते हुए इंडिया A के खिलाफ अपने बल्ले का गजब पराक्रम दिखाया। वहीं सरफराज खान और उनके भाई मुशीर को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता जी नौशाद खा का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसे में मैच खत्म होने के बाद मुशीर की पिता जी के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है।

दोनों पारियों में कैसा रहा Musheer Khan का प्रदर्शन?

Duleep Trophy के पहले ही मैच में इंडिया B टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इंडिया A टीम को मात दी, इस दौरान इंडिया B की जीत में Musheer Khan का बहुत बड़ा हाथ है। पहली पारी में युवा खिलाड़ी मुशीर खान ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे और इस दौरान 373 गेंदों का सामना किया था 22 गज पर। लेकिन दूसरी पारी में इस खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी और मुशीर शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन वो टीम का काम पहली पारी में ही आसान कर गए थे।

Musheer Khan के पिता जी को हमेशा याद रहेगा ये पल

*Duleep Trophy का मैच जीतने के बाद Musheer Khan ने शेयर की तस्वीर।
*जहां इस तस्वीर में मुशीर नजर आए अपने पिता जी नौशाद खान के साथ में।
*साथ ही इस तस्वीर में दोनों के हाथों में बड़ा वाला मैन ऑफ द मैच का कार्ड भी था।
*कैप्शन में लिखा है- Player of the Match in Duleep Trophy on Debut।

मैच के बाद वायरल हुई Musheer Khan की ये वाली तस्वीर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naushad Khan (@musheerkhan.97)

A post shared by Naushad Khan (@musheerkhan.97)

एक नजर इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी पर भी डाल लेते हैं

सरफराज खान का प्रदर्शन कैसा रहा?

टीम इंडिया से डेब्यू कर चुके सरफराज खान भी अपने भाई मुशीर खान के साथ इंडिया B टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन 22 गज पर अपने भाई की तरह नहीं रहा। सरफराज खान ने पहली पारी में इंडिया B से खेलते हुए सिर्फ 9 रन ही बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में इस खिलाड़ी का बल्ला थोड़ा बहुत चला था और सरफराज ने 36 गेंदों पर 46 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...

IPL 2026: KKR vs RR मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, KKR vs RR: top 3 players to watch out (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स...