Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni: BCCI की एथिक्स कमेटी में हुई MS Dhoni की शिकायत, बोर्ड ने 30 अगस्त तक मांगा जवाब

MS Dhoni: BCCI की एथिक्स कमेटी में हुई MS Dhoni की शिकायत, बोर्ड ने 30 अगस्त तक मांगा जवाब

MS Dhoni. (Source – Twitter/X)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। धोनी के नाम पर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी राजेश कुमार मौर्य ने बीसीसीआई एथिक्स कमेटी के नियम 39 के तहत आरोप दायर किया है।

यह शिकायत उस 15 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले से संबंधित है, जिसे भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने रांची के सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर नाम के व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाया था। BCCI की एथिक्स समिति ने इस संबंध में धोनी से 30 अगस्त तक जवाब मांगा है। इसके अलावा राजेश कुमार मौर्य को भी 16 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बीसीसीआई (BCCI) के एक अफसर के पास महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के खिलाफ ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट’ की शिकायत दर्ज है। यह सभी आरोप अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के तहत धोनी और उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर के बीच चल रहे 15 करोड़ रुपये के विवाद से संबंधित मामले में लगाए गए हैं, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर के नाम के तहत क्रिकेट एकेडमी का संचालन करता था।

20 मार्च 2024 को हुई सुनवाई मे रांची सिविल कोर्ट ने इस मामले को सही पाया था, जिसके चलते मिहिर दिवाकर, सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को समन भेजा गया। बता दें कि, मिहिर दिवाकर पर धोनी की तरफ से आरोप लगाए गए कि उन्होंने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया था। एग्रीमेंट साल 2021 में ही समाप्त हो गया था, इसके बावजूद मिहिर दिवाकर की कंपनी (आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) ने उनके नाम का इस्तेमाल करना जारी रखा था।

इस संबंध में धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दलील रखी है कि मिहिर की कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर भी कई अकादमी खोली हैं, लेकिन इसके बावजूद धोनी को मुनाफे का कोई शेयर नहीं दिया गया। बताया गया कि इसके कारण धोनी को करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...