Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी देख सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर दिया गजब सा रिएक्शन

MS Dhoni द अनटोल्ड स्टोरी देख सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर दिया गजब सा रिएक्शन

Suryakumar Yadav and MS Dhoni (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय अपनी छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं। बता दें, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज भी खेली गई थी लेकिन उसमें सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया गया था। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी बायोपिक MS Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी की तस्वीर को साझा किया। दरअसल सूर्यकुमार यादव अपनी छुट्टियों का लुफ्त इस मूवी को देखकर उठा रहे हैं।

MS Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। इस मूवी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी भी सूर्यकुमार यादव और धोनी ने साथ में मुकाबला नही खेला हैं

बता दें, सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी ने साथ में कभी भी कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की ओर से अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में खेला था। सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2021 में किया था। सूर्यकुमार को हमेशा से ही महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए देखा गया है और वो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में इन दोनों ही खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखा गया। टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। अब इस आक्रामक बल्लेबाज को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी सूर्यकुमार यादव ने अपनी छाप छोड़ी थी और आठ पारी में 199 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...