Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया, पढ़ें बड़ी खबर

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व फिनिशिंग मास्टर एमएस धोनी (MS Dhoni) को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने के बाद, अब धोनी मतदाताओं को जागरूक करते हुए भी नजर आएंगे।

गौरतलब है कि धोनी झारखंड के रांची शहर से आते हैं, और उन्होंने राज्य व शहर का नाम दुनियाभर में रौशन किया है। तो वहीं अब निर्वाचन आयोग धोनी की इसी ख्याति का इस्तेमाल आगामी चुनावों में वोर्टस को जागरूक करने के लिए करने वाला है। राज्य में चुनाव आयोग के लिए मतदाताओं के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए एमएस धोनी सबसे उपयुक्त चेहरा हैं।

दूसरी ओर, इसको लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने जी न्यूज के हवाले से बताया कि ‘महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

अब सिर्फ IPL में ही खेलते हैं धोनी

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने CSK को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। हालांकि, वह आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

31 अक्टूबर तक सभी टीमों को रिटने किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह आगामी आईपीएल सीजन में खेल रहे हैं या नहीं? दूसरी ओर, हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में हरभजन ने कहा-

मुझे यकीन नहीं है कि धोनी खेलेंगे या नहीं, लेकिन अगर वह उपलब्ध हैं, तो वह निश्चित रूप से रिटेन करने के लिए टीम की पहली पसंद होंगे, भले ही उन्हें इस सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाए।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...