
MS Dhoni and Rafael Nadal (Image Credit- Twitter X)
टेनिस खेल के दिग्गज राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने अपने एक विशाल करियर को विराम देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि दिग्गज टेनिस प्लेयर ने 10 अक्टूबर, गुरूवार को घोषणा की है कि नवंबर में होने वाले आगामी डेविस कप टूर्नामेंट, उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट साबित होने वाला है।
नडाल ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। तो वहीं नडाल के दुनियाभर में फैन मौजूद हैं। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) भी नडाल के बहुत बड़े फैन हैं।
राफेल नडाल के बहुत बड़े फैन हैं धोनी
बता दें कि साल 2017 में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने खुलासा किया था कि वह नडाल के कितने बड़े फैन हैं। इस प्रोग्राम में धोनी ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- मैं किसी तरह उनका (नडाल) हमेशा से नंबर 2 फैन रहा हूं। यह जानबूझकर नहीं है, बस हो जाता है। आप जानते हैं, मैं आंद्रे आगासी का फैन था और वह उस समय नंबर 2 थे। स्टेफी ग्राफ, वह नंबर 2 थीं, फिर नडाल नंबर 2 पर थे। बेशक, अब वह नंबर 1 पर आ गए हैं।
धोनी ने आगे कहा- लेकिन मुझे लगता है कि उनका कभी ना हारने वाले एटीट्यूड शानदार है। भले ही वह खेल के आखिरी समय पर हो, आखिरी पाॅइंट पर हो, लेकिन फिर भी वह अपना बेस्ट देंगे। यह कुछ ऐसा है जो महत्वपूर्ण है, जब तक परिणाम ना आए, हार ना मानें। इसलिए, नडाल मेरे लिए बेस्ट हैं। वह कभी हार नहीं मानते और चाहे जो भी स्थिति हो, अपना बेस्ट देते हैं।
दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो वह साल 2020 में खेल से रिटायर हो चुके हैं। अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में पांच बार की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड
IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया
KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

