Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Shami की फिटनेस ने फिर से बढ़ाई फैंस की टेंशन, घुटने में पट्टी बांधकर की गेंदबाजी

Mohammed Shami की फिटनेस ने फिर से बढ़ाई फैंस की टेंशन, घुटने में पट्टी बांधकर की गेंदबाजी

Mohammed Shami (Image Credit- Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड का ऐलान किया था। उस टीम में सेलेक्टर ने मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल किया है। शमी 2023 नवंबर में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। अब शमी 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

टीम में वापसी करने के बाद शमी ने एक घंटे से अधिक समय तक पूरी लय में गेंदबाजी की। हालांकि अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में शुरुआत में छोटे रनअप के साथ धीमी गेंदबाजी की और फिर पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी की गति को बढ़ाया। शमी की फिटनेस को लेकर संदेह था, लेकिन नेट्स में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी चिंताओं को खत्म कर दिया।

यह भी पढ़े:- तस्वीरों के जरिए Mohammed Shami ने बताई दिल की बात, खास कैप्शन लिख शेयर किए जज्बात

Mohammed Shami के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने लगाए आक्रमक शॉट्स

शमी जब गेंदबाजी कर थे तब विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने उनके खिलाफ कुछ आक्रामक शॉट लगाए। गेंदबाजी अभ्यास खत्म करने के बाद उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से बातचीत की। सभी की चिंताएं उस वक्त बढ़ गई जब फील्डिंग के दौरान शमी थोड़ा असहज दिखे, वह तब था जब वह लंगड़ाते हुए चेंजिंग रूम में वापस गए, लेकिन वह बाद में तुरंत मैदान पर वापस आ गए।

शमी को टी20 टीम में शामिल किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला है क्योंकि टीम 19 फरवरी से दुबई और पाकिस्तान में शुरू होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने पेस बॉलिंग अटैक को मजबूत करना चाहती है।जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है ऐसे में शमी की फिटनेस भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

शमी ने घरेलू क्रिकेट से वापसी करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के बाद विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में भी भाग लिया। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद शमी वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...