Skip to main content

ताजा खबर

Mitchell Marsh ने पकड़ा ऐसा “जबरा” कैच, जिसे देख Team India के खिलाड़ी रह गए दंग

Mitchell Marsh ने पकड़ा ऐसा जबरा कैच जिसे देख Team India के खिलाड़ी रह गए दंग

Mitchell Marsh (Image Credit- Instagram)

एडिलेड के बाद गाबा टेस्ट मैच में भी Team India ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है, जहां सबसे ज्यादा फ्लॉप टीम के बल्लेबाज रहे। इस बीच गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसी गजब की चीज देखने को मिली, जिसने टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को हैरान कर दिया है और अब वो ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिन का खेल खत्म होने तक क्या रहा Team India का स्कोर?

गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 445 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, इस दौरान हेड और स्मिथ ने शतक लगाया था तो बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश ने कई बार खेल को रोका, जिसके कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी परेशान नजर आए है। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं, केएल राहुल और रोहित नॉटआउट लौटे।

Team India के होश उड़ा दिए थे Mitchell Marsh ने

*गाबा टेस्ट मैच में स्टार्क की गेंद पर Slip में अपना कैच थमा बैठे थे शुभमन गिल।
*इस दौरान Mitchell Marsh ने पकड़ा था बल्लेबाज शुभमन गिल का ये कैच।
*मार्श ने हवा में उछलकर पकड़ा था ये गजब का कैच, हो गए थे सभी हैरान।
*वहीं इस कैच का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल।

Mitchell Marsh के कैच वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

Team India के बल्लेबाज को लगी बीच मैच में चोट

दूसरी ओर गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान एक बार सब डर गए थे, जिसका कारण था बल्लेबाजी करते हुए KL Rahul को लगी चोट। जहां एक रफ्तार भरी गेंद इस बल्लेबाज के हाथ पर जा लगी थी सीधे, जिसके बाद केएल पिच पर दर्द से कराहते नजर आए और उन्होंने अपना बल्ला भी छोड़ दिया था। वहीं केएल राहुल के हाथ पर तो गेंद लगी थी, उसकी रफ्तार 131.3km/ थी।

आप भी देखो केएल राहुल से जुड़ा ये वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस...