Skip to main content

ताजा खबर

MI vs DC मुकाबले पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? जानिए यहां

MI vs DC मुकाबले पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? जानिए यहां

Wankhede Stadium (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 में 21 मई के दिन का महामुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है। यह मैच शाम 7ः30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

टॉप-4 में बचे आखिरी स्पॉट के लिए अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग है। पॉइंट्स टेबल में इस वक्त MI 12 मैचों में 7 जीत और 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। जबकि DC 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

मुंबई और दिल्ली की किस्मत उनके खुद के हाथों पर हैं, प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए दोनों को हर हाल में मैच जीतना होगा। लेकिन इस बीच, मुंबई का मौसम दोनों टीमों की चिंता बढ़ा रही है। आइए आपको बताते हैं कि मैच वाले दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

MI vs DC: मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

AccuWeather के अनुसार, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच वाले दिन सुबह बारिश होने की 80% संभावना है। शाम के लिए पूर्वानुमान थोड़ा बेहतर है, लेकिन मैदान को तैयार करने के लिए ग्राउंडस्टाफ को कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर मैच शुरू भी होता है, तो बीच-बीच में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अगर बारिश के कारण MI और DC के बीच मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करेंगी। MI के 15 अंक हो जाएंगे जबकि DC 14 अंक तक पहुंच जाएगी। अगर मुंबई अपना आखिरी मैच जीतती है, तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, क्योंकि उनके 17 अंक तक हो जाएंगे, और DC अगर अपना आखिरी मैच जीतती है तो केवल 16 अंक तक पहुंच पाएगी। वहीं, अगर MI आखिरी मैच हार जाती है, तो 15 अंकों पर अटके रह जाएगी, और अगर DC जीतती है, तो वो क्वालीफाई कर जाएगी। अगर दोनों टीमें अपना आखिरी मैच हार जाती हैं, तो MI प्लेऑफ में पहुंचेगी क्योंकि वे DC से एक अंक आगे हैं।

यह भी पढ़े:- MI vs DC Dream11 Prediction

আরো ताजा खबर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर विराट ने जताया शोक, अनुष्का ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

Virat Kohli (Photo Source: X)गुरुवार, 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक दुखद हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान दोपहर करीब...

WTC Final 2025: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलियाई मजबूत स्थिति में, बनाई 218 रनों की बढ़त 

WTC Final 2025, AUS vs SA (Image Credit- Twitter X)WTC Final 2025, AUS vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 11 जून, बुधवार से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच,...

मेहदी हसन मिराज अगले 12 महीनों के लिए बांग्लादेश के वनडे कप्तान नियुक्त किए गए, नजमुल शांतो को करेंगे रिप्लेस 

Mehidy Hasan Miraz (Image Credit- Twitter X)बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आज 12 जून को मेहदी हसन मिराज को अगले 12 महीनों के लिए नेशनल टीम का वनडे कप्तान नियुक्त...

पैट कमिंस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ICC फाइनल में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Pat Cummins (Photo Source: Getty)12 जून, 2025 को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने लॉर्ड्स, लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...