Skip to main content

ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

MI vs CSK Top 10 Memes मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

IPL 2025, MI vs CSK (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के 18वें सीजन का 28वां मैच आज 20 अप्रैल को मुंबई इंडिंयस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एमआई ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के बाद फैंस सोशल मीडिया पर तेजी से फनी मीम्स पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

मैच के बारे में जानकारी दें, तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का स्कोर मुंबई के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद इस टारगेट को मुंबई ने रोहित शर्मा (76*) और सूर्यकुमार यादव (68*) की कमाल की पारी के चलते 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

मुंबई ने दर्ज की चौथी जीत, पाॅइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंची

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 176 रन बनाए हैं। सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा 53* रन बनाकर नाबाद रहे, तो शिवम दुबे ने 50 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा शेख रशीद ने 19 और डेब्यू कर रहे 17 वर्षीय आयुष मातरे ने 32 रनों की पारी खेली। तो वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 2 और दीपक चाहर, अश्वनी कुमार व मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद इस टारगेट को मुंबई ने रोहित शर्मा (76*) और सूर्यकुमार यादव (68*) की कमाल की पारी के चलते 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ हार्दिक ने एंड कंपनी ने जारी टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद मिले 2 पाॅइंट्स के बाद टीम के 8 अंक हो गए हैं, और वह जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है।

मुंबई बनाम चेन्नई मैच के टाॅप-10 फनी मीम्स

আরো ताजा खबर

IPL 2025: MI vs DC, मैच-63 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

MI vs DC (Image Credit- Twitter/X)आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही...

IPL 2025, MI vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

DC vs MI (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। MI और DC दोनों टीमों के लिए...

IPL 2025: MI vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

Wankhede Stadium (Photo Source: Twitter)IPL 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली दोनों में से...

IPL Playoffs से पहले मुंबई इंडियंस ने इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों को स्क्वॉड में किया शामिल

Jonny Bairstow, Richard Gleeson & Charith Asalanka (Photo Source: X)IPL का 18वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम को शुरुआती पांच में से...