Skip to main content

ताजा खबर

MI Retained & Released Players 2025: मुंबई इंडियंस के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट देखें यहां

MI Retained Released Players 2025 मुंबई इंडियंस के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट देखें यहां

DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग की संयुक्त रूप से सबसे सफल फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस ने 2025 संस्करण की मेगा ऑक्शन से पहले, 31 अक्टूबर, गुरुवार को अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। 

हालाँकि, पिछले तीन सीजन में से दो सीजन में टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। 2023 संस्करण, जिसमें एमआई ने प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश की थी और दूसरे क्वालीफायर में हार गई थी। उसके दो उनके दो सीजन सबसे खराब रहे थे, जहां टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।

एमआई ने सबसे पहला खिताब 2013 में जीता था। यह वही सीज़न था जब रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग से कप्तानी की कमान संभाली थी। इसके बाद से वे चार बार चैंपियन  रहे हैं। मार्की टूर्नामेंट का 2019 और 2020 संस्करण तब था जब एमआई लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाली लीग में दूसरी फ्रेंचाइजी बनी थी।

श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने के 2017 और 2022 तक इस पद पर रहने के बाद एक बार फिर से उन्हें हेड कोच के रूप में उनकी वापसी हुई है। इसके साथ ही  पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया है जो लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे।

MI का अगला लक्ष्य मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में कुछ मूल्यवान बदलाव करके 18वें सीजन के एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेंगे और रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम करना चाहेंगे। फैंस अब ये देखना चाहेंगे कि मुंबई की टीम आगामी ऑक्शन में किन-किन प्लेयर्स को टारगेट करती है। 

यह भी पढ़े:- IPL 2025, LSG Retained & Released Players List

मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2025 Retained Players

Player Role Price (INR)
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज 18 करोड़
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर 16.35 करोड़
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज 16.35 करोड़
रोहित शर्मा बल्लेबाज 16.30 करोड़
तिलक वर्मा बल्लेबाज  8 करोड़
Mumbai Indians (MI) Released Players 2025
प्लेयर रोल
ईशान किशन बल्लेबाज
डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाज
टिम डेविड ऑलराउंडर
अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर
कुमार कार्तिकेय गेंदबाज
ल्यूक वूड गेंदबाज
आकाश मधवाल गेंदबाज
विष्णु विनोद विकेटकीपर
रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंडर
शम्स मुलानी ऑलराउंडर
नेहाल वढेरा बल्लेबाज
पीयूष चावला गेंदबाज
गेराल्ड कोएट्जी ऑलराउंडर
श्रेयस गोपाल ऑलराउंडर
नुवान तुषारा गेंदबाज
नमन धीर ऑलराउंडर
अंशुल कंबोज गेंदबाज
मोहम्मद नबी ऑलराउंडर
शिवालिक शर्मा ऑलराउंडर

Mumbai Indians (MI) Remaining Purse for IPL 2025 Auction

पर्स बाकी: 45 करोड़

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स में आयुष म्हात्रे की जगह

IPL 2026 3 players CSK (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते...

बड़ी खबर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सऊदी अरब में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की प्लानिंग में

stadium in Saudi Arabia (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब क्रिकेट को नए देशों तक फैलाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। खबरों के मुताबिक,...

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने प्रेजेंटेशन से पहले कैमरामैन से लिए थे जूते, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली जब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मैच के बाद प्रेजेंटेशन में जाने...

21 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: CSK को तगड़ा झटका! हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आयुष म्हात्रे पूरे सीजन के लिए बाहर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष...