Skip to main content

ताजा खबर

MI अगर प्लेऑफ में पहुंचा तो विल जैक्स को स्क्वॉड में रिप्लेस करेगा ये इंग्लिश खिलाड़ी

MI अगर प्लेऑफ में पहुंचा तो विल जैक्स को स्क्वॉड में रिप्लेस करेगा ये इंग्लिश खिलाड़ी

Jonny Bairstow (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के चलते टूर्नामेंट को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। जारी सीजन में मुंबई इंडियंस का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम को शुरुआती पांच में से सिर्फ एक में जीत मिली थी। लेकिन फिर लगातार 6 मुकाबले जीतकर टीम ने सारा गेम ही पलट दिया।

हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट से हार के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अगर पांच-बार की चैंपियन को प्लेऑफ में पहुंचना है तो लीग स्टेज राउंड के आखिरी दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। वे पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ अभी चौथे स्थान पर है।

इस बीच, मुंबई इंडियंस कैंप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है तो इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो टीम में शामिल हो सकते हैं और वह विल जैक्स की जगह लेंगे।

प्लेऑफ राउंड का हिस्सा नहीं होंगे विल जैक्स

इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स आईपीएल 2025 में लीग स्टेज राउंड के आखिरी दोनों मुकाबलों के लिए मुंबई इंडियंस के साथ बने रहेंगे। लेकिन वह प्लेऑफ का राउंड का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जगह मिली है। मुंबई ने जारी सीजन में जैक्स पर बहुत भरोसा जताया है। उन्होंने 11 मैच खेले हैं, जिसमें 129.13 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं और पांच विकेट भी लिए हैं।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और फिर उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला। उन्होंने आईपीएल में 50 मैच खेले हैं, जिसमें 144.45 की स्ट्राइक रेट से 1589 रन बनाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और 2022 और 2024 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। पंजाब के लिए खेलते हुए, उन्होंने पिछले साल ईडन गार्डन्स में एक शानदार शतक लगाया, जिससे कोलकाता को घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

बेयरस्टो के अलावा चरिथ असलांका के भी मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबर आ रही है। ओपनर रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश लीग स्टेज के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद, कप्तानी में तेम्बा बावुमा ने इस महारिकाॅर्ड को किया अपने नाम

Temba Bavuma (Image Credit- Twitter X)साउथ अफ्रीका ने लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इतिहास रचते हुए, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल...

WTC 2023-25 Final, SA vs AUS: मुकाबले के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

AUS vs SA (Image Credit- Twitter X)साउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 साल बाद आईसीसी खिताब पर कब्जा कर लिया है। 14 जून 2025 को, टेम्बा बावुमा की टीम ने लॉर्ड्स...

MLC 2025: 41 साल के फाफ डु प्लेसिस ने पकड़ा ‘सुपरमैन’ कैच, वायरल वीडियो आपने देखी क्या 

FAF DU PLESSIS (Image Credit- Twitter X)41 साल के फाफ डु प्लेसिस ने जारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के तीसरे सीजन में एक बेहतरीन कैच लपका है। बता दें कि...

WTC 2023-25 विनर साउथ अफ्रीका पर पैसों की बारिश, भारत को मिलेगी इतनी धनराशि

WTC 2023-25 Championसाउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 साल बाद आईसीसी खिताब पर कब्जा कर लिया है। 14 जून 2025 को, तेम्बा बवुमा की टीम ने लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप...