Skip to main content

ताजा खबर

Mayank Yadav: इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे मयंक, चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Mayank Yadav: इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे मयंक, चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Mayank Yadav (Photo Source: X)

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज, मयंक यादव इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) टीम के लिए अपनी तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के लिए खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि, तेज गेंदबाज को बीच टूर्नामेंट में चोट लगी और उन्हें टूर्नामेंट के बीच में ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद उनकी वापसी सीधे भारतीय टीम के साथ हुई, जहां उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज में अपना डेब्यू किया।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन T20I खेलने और चार विकेट लेने के बाद, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी T20I सीरीज में खेलने की उम्मीद थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तेज गेंदबाज पीठ की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

Mayank Yadav को पीठ में लगी है चोट

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि, “वह पीठ की चोट से पीड़ित हैं और इंग्लैंड सीरीज के लिए उनके फिट होने की संभावना नहीं है। उन्हें 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के दूसरे चरण के पहले रणजी मैच के लिए संभावित खिलाड़ियों में भी नामित नहीं किया गया है।”

मयंक यादव की बात करें तो उन्होंने पहले टी20 मैच में अपना पहला ओवर मेडन फेंककर अपनी छाप छोड़ी। ऐसा करने वाले वह अजीत अगरकर और अर्शदीप सिंह के बाद तीसरे गेंदबाज बने। वह आईपीएल 2024 में एलएसजी के लिए कुछ समय तक रहे और चार मैचों में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 12.14 की औसत और 6.98 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए।

मयंक ने भारत के लिए 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 3 पारियों में 20.75 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.91 की रही है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 1 मैच में 2 विकेट लिए हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 17 मैच में 21.55 की औसत से 34 विकेट हैं। टी-20 क्रिकेट में मयंक ने 17 मुकाबलों की 16 पारियों में 15.43 की औसत से 23 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...