Skip to main content

ताजा खबर

MAX60 Caribbean League के डेब्यू में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए डेविड वाॅर्नर, देखें वायरल वीडियो 

MAX60 Caribbean League के डेब्यू में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए डेविड वाॅर्नर देखें वायरल वीडियो

David Warner (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) हाल में ही लाॅन्च हुए टी10 टूर्नामेंट MAX60 Caribbean League के डेब्यू मैच में सिर्फ 12 रनों पर ही आउट हो गए हैं। गौरतलब है कि वाॅर्नर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वह सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

लेकिन जब वे कैमन आइलैंड पर खेले जा रहे MAX60 Caribbean League के पहले मैच में बोका रैटन ट्रेलब्लेजर्स टीम के लिए मुकाबला खेलने उतरे, तो वह बेन मनाटी के खिलाफ एक शाॅट खेलते हुए सिर्फ 12 रनों पर ऑलआउट हो गए।

देखें डेविड वाॅर्नर की यह वीडियो

— Justin Edwards (@JEdwardsFOX) August 19, 2024

दूसरी ओर, आपको इस टी10 टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दें, तो यह हाल में ही 18 अगस्त को शुरू हुआ है। टूर्नामेंट में शामिल 6 टीमों के बीच खिताबी जंग के लिए 8 दिनों तक मैच खेल जाएंगे। डेविड वाॅर्नर के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ जाने-माने क्रिकेटर इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। एलेक्स हेल्ड, ड्वेन ब्रावो जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर टी10 टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।

डेविड वाॅर्नर की साइनिंग बहुत बड़ी है: MAX60 कैरेबियन लीग के सीईओ

तो वहीं डेविड वाॅर्नर के MAX60 Caribbean League टूर्नामेंट से जुड़ने के बाद, लीग के सीईओ ने हाल में दिए अपने एक बयान में कहा- डेविड वाॅर्नर इस लीग की एक बहुत बड़ी साइनिंग और सपोटर हैं। मेरा मतलब कि टी20 क्रिकेट में डेविड वाॅर्नर ने जो किया है, हम भाग्यशाली हैं कि उन्होंने इस लीग का समर्थन किया और कैमन आइलैंड के लोगों और दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाया।

साथ ही 37 वर्षीय वाॅर्नर के टी20 करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 110 मैचों में 33.44 की औसत और 142.48 के स्ट्राइक रेट से कुल 3277 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...