
Virat, Marnus Labuschagne And Rohit (Image Credit- Instagram)
Marnus Labuschagne जब भी टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने आते हैं, तो कुछ ना कुछ मजेदार चीज देखने को जरूर मिलती है। ऐसा ही कुछ MCG में देखने को मिला है, जहां मार्नस लाबुशेन को एक बार किस्मत का ऐसा साथ मिला कि जिसे देख रोहित से लेकर कोहली हैरान हो गए।
कितने रन बनाए Marnus Labuschagne ने?
Marnus Labuschagne को MCG में लगातार किस्मत का साथ मिल रहा था, जिसका इस बल्लेबाज ने पूरा फायदा भी उठाया। जहां टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 139 गेंद पर 70 रनों की पारी खेली, जिसके बाद उनको सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया और उसके बाद सिराज का जश्न देखने लायक था। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 333 रनों की बढ़त बना ली है अभी तक।
Marnus Labuschagne की किस्मत देख हैरान हो गए रोहित-कोहली
*बल्लेबाजी करते हुए Marnus Labuschagne को कई बार मिला किस्मत का साथ।
*एक बार बल्ले से लगकर गेंद Stumps के ऊपर से चली गई थी, बोल्ड होने से बचे।
*ये देख विराट मैदान पर गिर पड़े, तो कप्तान रोहित हैरान होने के साथ हुए निराश भी।
*खुद के साथ ऐसा होता देख लाबुशेन रह गए थे दंग, यशस्वी ने भी छोड़ा था उनका कैच।
बाल-बाल बचे थे Marnus Labuschagne
A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)
बुमराह ने फिर से हेड को बनाया अपना शिकार
चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने ट्रैविस हेड को शून्य के स्कोर पर आउट किया था, वहीं अब दूसरी पारी में भी हेड बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। जहां हेड अपना कैच थमा बैठे थे, साथ ही इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 रन ही बनाया था। वैसे ट्रैविस हेड टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बने हुए थे इस सीरीज में, जहां वो 4 टेस्ट मैचों में अभी तक 2 शतक के अलावा एक अर्धशतक भी बना चुके हैं। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच में जब दोनों बार उनका विकेट गिरा, तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी अलग ही लेवल पर नजर आई।
कुछ इस तरह आउट हुए थे ट्रैविस हेड
A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

