Skip to main content

ताजा खबर

LSG Final Squad for IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

LSG Final Squad for IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter/X)

LSG Final Squad for IPL 2026 Mini Auction: अबू धाबी के एतिहाद एरिना में 16 दिसंबर को संपन्न हुई आईपीएल 2026 की मिनी-नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी सूझबूझ और सटीक रणनीति से सभी को प्रभावित किया।

जहाँ अन्य टीमें मोटी रकम खर्च कर रही थीं, वहीं सीमित पर्स (लगभग 22.95 करोड़) के साथ उतरी लखनऊ ने ‘स्मार्ट शॉपिंग’ का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। आईपीएल 2025 में सातवें स्थान पर रहने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए, कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई वाली इस टीम ने अपने कोर को संतुलित करने पर ज़ोर दिया।

नीलामी से ठीक पहले मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल कर लखनऊ ने अपने इरादे साफ़ कर दिए थे। नीलामी के दिन फ्रेंचाइज़ी का मुख्य उद्देश्य अपनी गेंदबाज़ी इकाई को धार देना और एक विश्व स्तरीय स्पिनर को जोड़ना था, जिसमें वे पूरी तरह सफल रहे।

प्रमुख खरीदारी: बेस प्राइस पर मिले ‘मैच विनर्स’ और पेस बैटरी का विस्तार

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह नीलामी ‘किफ़ायती दामों में बड़े नाम’ हासिल करने वाली रही। टीम ने श्रीलंका के जादुई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस मात्र 2 करोड़ में खरीदकर नीलामी की सबसे स्टील डील को अंजाम दिया। रवि बिश्नोई के रिलीज़ होने के बाद टीम को एक अनुभवी स्पिनर की सख्त ज़रूरत थी, जिसे हसरंगा के रूप में बखूबी भरा गया।

तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में लखनऊ ने एक और मास्टरस्ट्रोक खेला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तूफानी तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्त्जे को भी उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में अपने खेमे में शामिल कर लिया। नॉर्त्जे का अनुभव और रफ़्तार, मयंक यादव तथा मोहम्मद शमी के साथ मिलकर आईपीएल 2026 की सबसे ख़तरनाक तेज़ गेंदबाज़ी तिकड़ी का निर्माण करती है।

इसके अलावा, टीम ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा भारतीय प्रतिभा मुकुल चौधरी पर 2.60 करोड़ का निवेश किया, जिसके लिए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबी बोली भी लगाई। कुल मिलाकर, लखनऊ ने भारी-भरकम खर्च से बचते हुए एक संतुलित और आक्रामक टीम तैयार की है।

IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

क्र. सं. खिलाड़ी का नाम देश भूमिका कीमत
1 ऋषभ पंत भारत विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ₹27 करोड़
2 निकोलस पूरन वेस्ट इंडीज विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ₹21 करोड़
3 मयंक यादव भारत गेंदबाज़ ₹11 करोड़
4 मोहम्मद शमी (ट्रेड द्वारा शामिल) भारत गेंदबाज़ ₹10 करोड़
5 आवेश खान भारत गेंदबाज़ ₹9.75 करोड़
6 जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ₹8.6 करोड़
7 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज़ ₹7.5 करोड़
8 अब्दुल समद भारत बल्लेबाज़ ₹4.2 करोड़
9 मोहसिन खान भारत गेंदबाज़ ₹4 करोड़
10 आयुष बदोनी भारत बल्लेबाज़ ₹4 करोड़
11 मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ ₹3.4 करोड़
12 मुकुल चौधरी भारत विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ₹2.6 करोड़
13 शाहबाज़ अहमद भारत गेंदबाज़ ₹2.4 करोड़
14 अक्षत रघुवंशी भारत बल्लेबाज़ ₹2.2 करोड़
15 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज़ ₹2 करोड़
16 वानिन्दु हसरंगा श्रीलंका ऑलराउंडर ₹2 करोड़
17 एनरिक नॉर्त्जे दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज़ ₹2 करोड़
18 नमन तिवारी भारत गेंदबाज़ ₹1 करोड़
19 मैथ्यू ब्रीत्ज़के दक्षिण अफ्रीका विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ₹75 लाख
20 अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड द्वारा शामिल) भारत गेंदबाज़ ₹30 लाख
21 हिम्मत सिंह भारत बल्लेबाज़ ₹30 लाख
22 दिग्विजय राठी भारत गेंदबाज़ ₹30 लाख
23 आकाश सिंह भारत गेंदबाज़ ₹30 लाख
24 प्रिंस यादव भारत गेंदबाज़ ₹30 लाख
25 अर्शिन कुलकर्णी भारत ऑलराउंडर ₹30 लाख

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाॅड की ताकत और शेष पर्स

विवरण मान
स्क्वाॅड की कुल ताकत 25/25
भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 17
विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 8
पर्स में शेष राशि ₹6.25 करोड़

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी पर सस्पेंस बरकरार, आर अश्विन ने बताया कितने मैच खेलेंगे

R Ashwin with MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज...

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...