Skip to main content

ताजा खबर

LSG टीम से अलग होने के बाद काफी खुश हैं KL Rahul, बल्लेबाज की पहली तस्वीर आई सामने

KL Rahul (Image Credit- Instagram)

IPL की टीम LSG के साथ अब KL Rahul नजर नहींं आएंगे, जहां इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले ही अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है। इस फैसले के कयास पहले से लगाए जा रहे थे, दूसरी ओर इस टीम से अलग होने के बाद केएल राहुल की पहली तस्वीर सामने आई है और वो इस तस्वीर में काफी खुश दिख रहे हैं।

KL Rahul का विवाद हो गया था LSG के मालिक से

IPL 2024 के दौरान SRH टीम ने LSG को बुरी तरह एक मैच में हराया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका का गुस्सा मैदान पर ही फूट पड़ा था। ऐसे में संजीव गोयनका ने मैच खत्म होते ही भरे मैदान पर राहुल को डांट लगाना शुरू कर दिया था, जो फैन्स को भी पसंद नहीं आया था और राहुल का इस टीम से अलग होने का कारण ये ही है।

LSG टीम से अलग होकर काफी खुश हैं KL Rahul

*LSG टीम से अलग होने के बाद KL Rahul की पहली तस्वीर आई सोशल मीडिया पर।
*Diwali के मौके की है तस्वीर, जिसमें केएल के साथ मौजूद हैं उनकी वाइफ अथिया भी।
*साथ ही इस वायरल हुई तस्वीर में नजर आए बल्लेबाज के सास और ससुर भी।
*वहीं इस तस्वीर में केएल राहुल के चेहरे पर काफी ज्यादा खुशी और सुकून दिख रहा है।

KL Rahul के साथ ये तस्वीर पोस्ट की है सुनील शेट्टी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका ने दिया बयान

दूसरी ओर जैसे ही LSG के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई, वैसे ही इस टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बिना केएल राहुल का नाम लिए उनपर निशाना साध दिया  है। जहां अपने बयान में संजीव गोयनका ने पूरन, बिश्नोई, बडोनी, मोहसिन और मयंक को बनाए रखने के पीछे का कारण बताया, गोयनका ने कहा- ये एक सरल बात थी कि जीतने की मानसिकता रखने वाले खिलाड़ियों के साथ उतरना है। उन्हें साथ रखना है जो अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं से पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं। और हम जितना संभव हो उतना कोर बरकरार रखना चाहते थे।

एक नजर LSG टीम के इस पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...