Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: Morne van Wyk ने रैना की टीम के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, चौके से ज्यादा लगाए छक्के

Morne van Wyk (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन जारी है। तो वहीं टूर्नामेंट के तीसरे सीजन का तीसरा मैच आज 22 सितंबर, रविवार को टोयम हैदराबाद और गुजरात ग्रेट्स (Toyam Hyderabad vs Gujarat Greats) के बीच खेला जा रहा है।

तो वहीं जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पूर्व साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर खिलाड़ी Morne van Wyk ने सुरेश रैना की अगुवाई वाली टोयम हैदराबाद के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर सनसनी मचा दी है।

बता दें कि खिलाड़ी ने अपनी इस पारी के दौरान मैदान के चारों ओर शाॅट खेलते हुए चौकों और छक्कों की बारिश की। साथ ही उन्होंने अपना शतक 60 गेंदों में पूरा किया और इस दौरान 7 चौके और 8 छक्के भी लगाए। 45 वर्ष की उम्र में क्रिकेटर द्वारा खेली गई इस पारी की क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ देखने को मिल रही है।

Unleashed his fury 💯 @Morne_v_Wyk#GGvTH #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #LLCSeason3 #LLCT20 #Jodhpur pic.twitter.com/MXSA3SVX3a

— Legends League Cricket (@llct20) September 22, 2024

टोयम हैदराबाद बनाम गुजरात ग्रेट्स मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो टोयम हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम के लिए सुरेश रैना ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, तो गुरकीरत सिंह मान ने 26 और पीटर ट्रेगो ने 36* रनों का योगदान दिया।

इसके बाद जब गुजरात ग्रेट्स टोयम हैदराबाद से मिले 173 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज Morne van Wyk ने 69 गेंदों में 115* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।इसके अलावा टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 21 और लेंडल सिमंस ने 20 रन बनाए, जबकि यशपाल सिंह 13* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं यह जारी टूर्नामेंट में रैना की अगुवाई वाली टोयम हैदराबाद की लगातार दूसरी हार है। इस हार को भुलाकर वे अपने आगामी मैच में शानदार प्रदर्शन कर, वापसी करने की ओर देखेंगे।

আরো ताजा खबर

BBL 2025-26: सिडनी थंडर को झटका, चोट के कारण सीजन ओपनर नहीं खेल पाएंगे डेविड वॉर्नर

David Warner (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी थंडर की शुरुआत उनके स्टार कप्तान डेविड वॉर्नर के बिना होगी। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है...

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

IPL and PSL (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत मार्च 26 से 3 मई के बीच होगी। हाल में ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

वर्ल्ड कप फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा ने जीता ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।...

भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर

Blair Tickner (Image credit Twitter – X) तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे के डिसलोकेशन की वजह से वह...