Skip to main content

ताजा खबर

‘Lights, Camera, Headshots’: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने फोटोशूट में लिया हिस्सा

Lights Camera Headshots श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने फोटोशूट में लिया हिस्सा

Team India (PIC SOURCE-X)

भारतीय टीम को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर तीन मुकाबले की वनडे सीरीज जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है।

हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों को फोटोशूट के दौरान जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फोटोशूट में भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम की जर्सी भी थोड़ी अलग सी नजर आ रही है।

इस जर्सी में दो स्टार बने हुए हैं जिसका मतलब यह है कि भारतीय टीम ने अभी तक दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है। बता दें, भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

यह जर्सी भारतीय टीम की नई टी20 जर्सी है। इससे पहले भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 को अपने नाम किया था। उन्होंने 2007 सीजन के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘लाइट्स, कैमरा, हेडशॉट। भारतीय टीम श्रीलंका बनाम भारत टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

यह रही वीडियो:

आगामी दौरे में जहां एक तरफ भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे वहीं दूसरी ओर वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। श्रीलंका का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में सभी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

यह रही भारत की टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

“हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं” – बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले शफाली वर्मा को टीम इंडिया की वापसी का भरोसा

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका...

ENG vs NZ 2026: ‘उन्होंने इसके लिए माफी नहीं मांगी है’ – नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स के बयानों पर माइकल एथरटन की प्रतिक्रिया

ENG vs NZ 2026: Michael Atherton reacts to Ben Stokes’ comments after nightclub saga (image via getty) इंग्लैंड के रेगुलर टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के...

IRE vs IND 2026, 1st T20I: आयरलैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IRE vs IND 2026, 1st T20I: Match Preview (image via X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, टी20 चैंपियन भारत, आयरलैंड की टीम के खिलाफ 2 मैचों की टी20आई...

“क्या वह लंबी रेस का घोड़ा बन पाएगा?” – कपिल देव ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के सामने रखी बड़ी चुनौती

Kapil Dev sets challenge for Vaibhav Sooryavanshi (image via X) भारत के सबसे पहले वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उन्हें...