Skip to main content

ताजा खबर

Lanka T10: गॉल मार्वल्स के मालिक को मैच फिक्सिंग के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Galle Marvels (Pic Source-X)

श्रीलंका में इस समय लंका टी10 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। हालांकि इस टूर्नामेंट के बीच में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंका टी10 फ्रेंचाइजी गॉल मार्वल्स के मालिक प्रेम ठाकुर को 12 दिसंबर को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, प्रेम ठाकुर को टूर्नामेंट के शुरू होने के एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस टूर्नामेंट का पहला सीजन है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 दिसंबर से इस नई लीग की शुरुआत हुई थी और पहले ही दिन 3 मैच खेले गए थे। इसमें गॉल मार्वल्स ने भी अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज की थी।

12 दिसंबर को टूर्नामेंट का दूसरा दिन था और गॉल की टीम को फिर से मैदान पर उतरना था। मगर टीम के मालिक, प्रेम ठाकुर को श्रीलंका की स्पोर्ट्स पुलिस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया। टीम के मैदान पर उतरने से पहले ही ये गिरफ्तारी की खबर आई। हालांकि बारिश के कारण ये मुकाबला नहीं हो सका लेकिन इस मामले ने सनसनी फैला दी।

रिपोर्ट का मानना है कि एक विदेशी खिलाड़ी ने प्रेम ठाकुर की ओर से मैच फिक्सिंग की पेशकश आने के बाद इसकी शिकायत की थी। श्रीलंका क्रिकेट ने टूर्नामेंट के लिए आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट से ही एक अधिकारी को नियुक्त किया।

गॉल मार्वल्स टीम में दुनियाभर के तमाम धाकड़ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं

यह टूर्नामेंट काफी जोरों शोरों से शुरू हुआ है। हालांकि इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं। गॉल मार्वल्स की बात की जाए तो इस टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जा सकता है। बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और इंग्लिश खिलाड़ी एलेक्स हेल्स गॉल मार्वल्स की ओर से भाग ले रहे हैं।

अभी तक इस टूर्नामेंट में गॉल मार्वल्स ने तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं। गॉल मार्वल्स फ्रेंचाइजी के चार अंक है और टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। गॉल मार्वल्स को अपना अगला मुकाबला जाफना टाइटंस के खिलाफ 14 दिसंबर को खेलना है। हालांकि इस मैच का होना भी मुश्किल दिख रहा है क्योंकि श्रीलंका में इस समय काफी बारिश हो रही है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...