
Kuldeep Yadav (Photo Source: Instagram)
टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर Kuldeep Yadav फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी ने कुछ समय पहले ही ग्रोइन इंजरी की सर्जरी करवाई थी। ऐसे में अब कुलदीप ने वापसी करने में अपना ध्यान लगा लिया है, इसी कड़ी में स्पिनर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को बड़ी अपडेट दी है।
कब खेला था अपना आखिरी मैच Kuldeep Yadav ने?
जब BGT के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब उस टीम में Kuldeep Yadav का नाम नहीं था। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि, चोट के कारण कुलदीप ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। वहीं कुलदीप ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, ये टेस्ट मैच अक्टूबर में खेला गया था और उसके बाद उनकी परेशानी बढ़ गई थी। जिसके बाद वो ग्रोइन इंजरी के इलाज के लिए जर्मनी भी चले गए थे।
Kuldeep Yadav को जल्द से जल्द 22 गज पर वापसी करनी है
*क्रिकेट में वापसी के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं Kuldeep Yadav।
*अपनी नई रील वीडियो में ये स्पिन गेंदबाज नजर आया NCA के GYM में।
*कुलदीप फिटनेस पर काम करते हुए दिख रहे हैं, साथ ही उठाया उन्होंने वजन भी।
*वहीं कुलदीप की फिटनेस में सुधार होता देख अब फैन्स हैं काफी ज्यादा खुश।
Kuldeep Yadav ने NCA से ये रील वीडियो शेयर की है
A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)
कुछ समय पहले ही सुरेश रैना से भी मिला था ये खिलाड़ी
A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)
BGT में कौन संभाल रहा है स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी?
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT में अभी तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है, जिसमें स्पिनर के तौर पर सुंदर को खेलने का मौका मिला। तो अश्विन और जडेजा की अंतिम 11 में जगह नहीं बनी थी, अब खबर ये है कि पिंक बॉल टेस्ट में भी सुंदर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी उठाएंगे। वैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी राय दी है, उनके अनुसार पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम की गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए है और बस मुरली विजय चाहते हैं कि सुंदर की जगह ये मैच अश्विन खेले।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

