Skip to main content

ताजा खबर

Kolkata Rape-Murder Case: न्याय की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे सौरव गांगुली, आज उतरेंगे सड़कों पर

Kolkata Rape-Murder Case: न्याय की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे सौरव गांगुली, आज उतरेंगे सड़कों पर

Sourav Ganguly (Photo Source: X/Twitter)

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। आम आदमी, राजनेता, बॉलीवुड अभिनेता से लेकर क्रिकेटर्स हर कोई इस घटने की कड़ी निंदा कर रहे हैं। महिला डॉक्टर के साथ हुए क्रूर अपराध के बाद बड़े पैमाने पर लोग विरोध प्रदर्शन और ऑनलाइन अभियान चला रहे हैं।

हजारों लोगों ने न्याय की मांग के रूप में अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल तस्वीरों को काले रंग में बदल दिया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली ने भी X (Twitter) पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को बदलकर ब्लैक कर दिया है। इस बीच सौरव गांगुली ने घटना को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है।

न्याय मांगने के लिए कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगे सौरव गांगुली

सौरव गांगुली अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ बुधवार को पीड़िता डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली और उनकी पत्नी ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की योजना बनाई है।

सजा कड़ी होनी चाहिए- गांगुली

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सौरव गांगुली के बयानों को लेकर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने शुरू में इसे एक अवारा घटना बताया था, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सौरव गांगुली ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया पर बात करते हुए आलोचनाओं को लेकर जवाब दिया और साथ ही अपराधी के लिए कड़ी सजा की भी मांग की।

मुझे नहीं पता कि मैंने पिछले रविवार को जो कहा था उसका क्या मतलब निकाला गया। मैंने पहले भी कहा है कि ऐसा अपराथ एक भयानक बात है। अब सीबीआई और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी हुआ है वो शर्म की बात है। मुझे उम्मीद है कि मामले की जांच कर रही सीबीआई दोषी को ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा देगी। सजा ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति जीवन में दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न कर सके। यह जरूरी है, सजा कड़ी होनी चाहिए।

আরো ताजा खबर

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...