
इसी बीच संजीव गोयनका और केएल राहुल विवाद पर अब एलएसजी के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने अहम खुलासा किया है। गौतम एलएसजी बनाम एसआरएच मैच का हिस्सा थे। उस मैच के बाद राहुल और गोयनका के बीच क्या हुआ था वो उन्होंने सब कुछ देखा था।
केएल केएल ने संजीव गोयनका के सामने अपना धैर्य बनाए रखा- कृष्णप्पा गौतम
गौतम ने क्रिकट्रैकर को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, “हम जिस तरह हारे, उससे वह (फ्रैंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका) थोड़ा निराश थे। हर इंसान में इमोशन होते हैं और वो उतार-चढ़ाव से गुजरता है। हालांकि, केएल केएल ने अपना धैर्य बनाए रखा। राहुल ने उनकी बात सुनी। उन्होंने किसी का पक्ष नहीं लिया। उन्होंने मालिक या खिलाड़ियों का पक्ष नहीं लिया। राहुल ने अपना धैर्य बनाए रखा और सबकुछ सुनते रहे क्योंकि उन्हें (गोयनका) एक्सप्लेन करने से पहले हार का विश्लेषण करना था।”
ऑलराउंडर ने आगे कहा, ”यह थोड़ा जोशपूर्ण था, लेकिन मुझे लगता है कि एक इंसान जिसने टीम में बहुत समय और एफर्ट लगाया है और जिस तरह से हम गेम हारे, वो शायद दिल तोड़ने वाला था। मुझे लगता है कि यह टीम के प्रति उनके जुनून और टीम के लिए उनके मूल्यों को दर्शाता है। वह चाहते हैं कि हम सब जीतें और वह चाहते हैं कि हम इसका लुत्फ उठाएं। हार ने उन्हें निराश किया और इसलिए उन्होंने इस तरह से रिएक्ट किया।”
2024 में लखनऊ 14 मैचों में सात जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहा और 2024 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा। हाल ही में, उनके गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भारत कोचिंग इकाई में शामिल होने के लिए टीम छोड़ दी। उनके जाने के बाद, फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को मेंटोर बनाया है। इस बीच, चर्चा है कि राहुल शायद अगले सीजन में लखनऊ के लिए खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!
14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

