Skip to main content

ताजा खबर

KKR SWOT Analysis: क्या होगी आईपीएल के आगामी सीजन में कोलकाता फ्रेंचाइजी की ताकत और कमजोरी? सब महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। इस नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। यही नहीं आगामी सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, और सुनील नारायण जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया था। आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स काफी मजबूत दिख रही है। हालांकि टीम में कुछ कमजोरी भी है जिसके बारे में आज हम आपको बताते हैं।

यह रहा कोलकाता नाइट राइडर्स का SWOT Analysis:

ताकत (Strength)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रोवमन पॉवल, मनीष पांडे और रहमानुल्लाह गुरबाज को शामिल करके अपनी टीम का बल्लेबाजी लाइनअप और भी मजबूत कर दिया। बल्लेबाजी लाइनअप में इन खिलाड़ियों के अलावा टीम के पास रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण भी हैं जबकि रमनदीप सिंह को भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं आगामी सीजन में अजिंक्य रहाणे को भी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

कमजोरी (Weakness)

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास स्पिन गेंदबाजी अटैक तो काफी घातक है लेकिन टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी कमजोर दिख रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास तेज गेंदबाजी विकल्प में हर्षित राणा, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन और एनरिक नॉर्खिया हैं। हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने पिछले कुछ समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उमरान मलिक ने भले ही आईपीएल में विकेट झटके हो लेकिन उनका औसत और इकोनॉमी रेट हमेशा ही काफी ज्यादा रहा है। स्पेंसर जॉनसन और नॉर्खिया में से किसी एक को प्लेइंग XI में जगह मिलेगी।

रसेल भी तेज गेंदबाजी विकल्प में शामिल है लेकिन अगर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 को अपने नाम करना है तो उनके तेज गेंदबाजों को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।

अवसर (Opportunity)

कोलकाता के पास ऐसे कई धाकड़ खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में उन्हें अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं रहाणे मनीष पांडे, नवनीत सिसोदिया, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय और अंगकृष रघुवंशी को भी आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़नी होगी।

खतरा (Threats)

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खतरा उनका तेज गेंदबाजी लाइनअप और टॉप ऑर्डर है। टॉप ऑर्डर में क्विंटन डी कॉक और गुरबाज को खेलते हुए देखा जाएगा। यही नहीं सुनील नारायण को भी ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है जिन्होंने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया था।

हालांकि अगर इन तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है तो फ्रेंचाइजी के पास मोईन अली, आंद्रे रसेल, स्पेंसर जॉनसन और रोवमन पॉवेल के रूप में बचें हुए एक विदेशी खिलाड़ी को प्लेइंग XI। में शामिल करना होगा। रसेल और सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और इन दोनों का ही प्लेइंग XI में शामिल होना पूरी तरह से पक्का है। अब देखना यह है कि बाकी दो विदेशी खिलाड़ी आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कौन होते हैं?

Kolkata Knight Riders Full Squad:

वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, उमरान मलिक, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...