Skip to main content

ताजा खबर

KKR को सता रही है Gautam Gambhir की याद, दिग्गज के लिए खास वीडियो शेयर किया इस बार

KKR को सता रही है Gautam Gambhir की याद, दिग्गज के लिए खास वीडियो शेयर किया इस बार

Gautam Gambhir (Image Credit-Instagram)

जब से Gautam Gambhir टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से खिलाड़ियों में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। साथ ही टीम इंडिया भी पूरी तरह विजय रथ पर सवार हो चुकी है, तो दूसरी ओर भारतीय टीम का कोच बनने के लिए गंभीर को KKR टीम से अपना नाता तोड़ना पड़ा था और अब एक खास मौके पर इस टीम को अपने पुराने Mentor की याद आ गई है।

Gautam Gambhir लकी रहे हैं KKR टीम के लिए

KKR टीम का नाम IPL की सबसे सफल टीमों में आता है, जहां ये टीम अभी तक 3 बार लीग का खिताब अपने नाम कर चुकी है।वहीं जब-जब टीम ने IPL की ट्रॉफी जीती है, तब-तब Gautam Gambhir टीम के साथ रहे हैं। पहले 2 बार गंभीर की कप्तानी में KKR टीम ने ये ट्रॉफी जीती थी, तो जब इस साल यानी की 2024 में कोलकाता ने फाइनल जीता तो गंभीर टीम के Mentor थे।

Gautam Gambhir की याद आ रही है KKR टीम को

*आज है टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir का जन्मदिन।
*जहां इस खास मौके पर उनकी पुरानी टीम KKR ने शेयर की एक रील वीडियो।
*इस वीडियो में टीम के साथ गंभीर के स्पेशल और खुशी वाले सभी पल शामिल है ।
*रील वीडियो के कैप्शन में लिखा- You’ll always be an emotion for us, GG!

KKR टीम ने Gautam Gambhir के लिए ये वीडियो किया शेयर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर गंभीर के लिए खास पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कैसा रहा है गंभीर के अंडर टीम इंडिया का प्रदर्शन?

गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल का आगाज श्रीलंका दौरे से हुआ था, जहां टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती थी और वनडे सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी, जहां भारतीय टीम ने टी20 और टेस्ट सीरीज अपने नाम की। साथ ही गंभीर टीम के हर एक खिलाड़ी को ऑलराउंडर बनाने में लगे हुए हैं, टीम का हर एक बल्लेबाज अब गेंदबाजी भी कर रहा है और एक हर एक गेंदबाज बल्लेबाजी भी कर रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...