Skip to main content

ताजा खबर

KKR के ब्लेसिंग मुजरबानी पर PSL का बड़ा एक्शन, 2 साल के लिए लगाया गया बैन!

Blessing Muzarabani (image via X)
Blessing Muzarabani (image via X)

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को आईपीएल 2026 में खेलने का फैसला महंगा पड़ गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से दो साल के लिए बैन कर दिया है। मुजाराबानी ने पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार किया था, लेकिन बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स से ऑफर मिलने के बाद उन्होंने PSL छोड़कर आईपीएल जॉइन कर लिया।

आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद मुजाराबानी ने PSL का रुख किया था। लेकिन जब मुस्तफ़िज़ुर रहमान को BCCI के नियमों के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया, तब फ्रेंचाइजी ने मुजाराबानी से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत IPL कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। इस कदम को PCB ने अनुबंध का उल्लंघन माना।

PCB का सख्त रुख, दो साल का प्रतिबंध

PCB ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि किसी खिलाड़ी का पहले से किए गए करार के बावजूद दूसरी लीग में शामिल होना पेशेवर नियमों के खिलाफ है। बोर्ड ने साफ किया कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज करने से लीग की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

इसी वजह से मुजाराबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया, जो पिछले मामलों की तुलना में ज्यादा सख्त है। इससे पहले कॉर्बिन बॉश को इसी तरह के मामले में एक साल का बैन मिला था।

इस विवाद के बाद अन्य खिलाड़ियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका ने भी PSL छोड़कर IPL खेलने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन PCB उनके मामलों की समीक्षा कर सकता है।

आईपीएल में मुजाराबानी ने अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने 41 रन देकर चार विकेट झटके। हालांकि, इसके बाद उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहा, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

KKR फिलहाल अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है, जिसके चलते विदेशी तेज गेंदबाज के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मुजाराबानी का IPL सफर अभी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...