Skip to main content

ताजा खबर

KKR के खिलाफ 37 गेंद पर शतक ठोकते ही हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, यूसुफ पठान की कर ली बराबरी

KKR के खिलाफ 37 गेंद पर शतक ठोकते ही हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास यूसुफ पठान की कर ली बराबरी

Heinrich Klassen (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद अपना आखिरी लीग मैच 25 मई को दिल्ली में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278/3 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा हाईएस्ट टोटल है।

हैदराबाद के इस स्कोर तक पहुंचने में हेनरिक क्लासेन ने बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोका। क्लासेन ने शतक लगाते ही यूसुफ पठान के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, आइए आपको बताते हैं।

हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में ठोका शतक

हेनरिक क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 37 गेंदों में शतक ठोका। उन्होंने 39 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन की नाबाद पारी खेली। वह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यूसुफ पठान ने भी 2010 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 37 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।

इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शतक लगाया था। वहीं, दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने इसी साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर यह कारनामा किया था।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

  • 30 गेंदें – क्रिस गेल बनाम PWI, 2013
  • 35 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025
  • 37 गेंदें – यूसुफ पठान बनाम MI, 2010
  • 38 गेंदें – डेविड मिलर बनाम RCB, 2013
  • 39 गेंदें – ट्रैविस हेड बनाम RCB, 2024
  • 39 गेंदें – प्रियांश आर्या बनाम CSK, 2025

क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ठोका सबसे तेज शतक

हेनरिक क्लासेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 39 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

आईपीएल में सनराइजर्ज हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक

  • 37 गेंदें- हेनरिक क्लासेन बनाम KKR, 2025
  • 39 गेंदें – ट्रैविस हेड बनाम RCB, 2024
  • 40 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम PBKS, 2025
  • 43 गेंदें – डेविड वार्नर बनाम KKR, 2017
  • 45 गेंदें – ईशान किशन बनाम RR, 2025
  • 49 गेंदें – हेनरिक क्लासेन बनाम RCB, 2023

আরো ताजा खबर

7 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli and Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)1) विराट कोहली की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें! बेंगलुरू भगदड़ मामले में इस करीबी की हुई गिरफ्तारी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व...

‘कुछ करना ही होगा, हम मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते’ बेंगलुरू भगदड़ पर BCCI सेकेट्ररी देवजीत सैकिया का बड़ा बयान 

Devajit Saikia (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2025 ट्राॅफी को 18 साल बाद जीतने पर, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह हुआ था। इस इवेंट के...

रेड बाॅल क्रिकेट में केएल राहुल ने दिखाया दम, England Lions के खिलाफ भारत ए की ओर से जड़ा शतक 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो चुकी है। तो वहीं,...

तो इस वजह से बचे हुए IPL 2025 में खेलने नहीं आए थे मिचेल स्टार्क, खुद किया बड़ा खुलासा 

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच बाॅर्डर पर तनाव के चलते आईपीएल 2025 को बीच में ही कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा था।...