
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। विलियमसन ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए। विलियमसन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में बड़ी उपलब्धि हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं, उनके बाद इस लिस्ट में ब्रायन लारा का नाम है। विलियमसन 103 मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुमार संगकारा और यूनिस खान के साथ तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। क्राइस्टचर्च में जारी इस टेस्ट मैच की पहली पारी में विलियमसन अपने शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए थे, वह 93 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। दूसरी पारी में अब उन्होंने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले 19वें प्लेयर बने Kane Williamson
वहीं बात वर्ल्ड क्रिकेट की करें तो, विलियमसन 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले 19वें खिलाड़ी बने। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, उन्होंने अपने करियर में 15921 रन बनाए थे। एक्टिव क्रिकेटरों की बात करें तो उसमें में सिर्फ जो रूट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन है।
टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले क्रिकेटरों की बात करें तो इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और केन विलियमसन के अलावा रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, जो रूट, एलिस्टर कुक, कुमार संगाकारा, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल, महेला जयवर्धने, एलन बोर्डर, स्टीव वॉ, सुनील गावस्कर, यूनिस खान, स्टीव स्मिथ, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ और विराट कोहली शामिल हैं।
16 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया
LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

