
Sourav Ganguly (Image Credit- Twitter X)
दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को आज 17 अक्टूबर, गुरूवार को JSW स्पोर्ट्स का नया क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। संगठन में यह भूमिका संभालने के बाद गांगुली का मुख्य काम, JSW स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली क्रिकेट संपत्तियां, जिनमें पुरुष दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम, महिला WPL में दिल्ली कैपिटल्स और SA20 लीग में भाग लेने वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स शामिल हैं, के विकास को आगे बढ़ाने का होगा।
बता दें कि JSW स्पोर्ट्स फाउंडर और बिजनेसमैन पार्थ जिंदल और गांगुली के बीच पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह का गहरा रिश्ता है। गौरतलब है कि साल 2019 में गांगुली दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल में बतौर एडवाइजर के तौर पर जुड़े थे, जिन्हें बाद में टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी नियुक्त किया गया था।
सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
तो वहीं JSW स्पोर्ट्स में इस नई भूमिका को लेकर सौरव गांगुली ने कहा- मुझे JSW समूह और जिंदल परिवार को व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से जानने का सौभाग्य मिला, जिससे यह एक आसान निर्णय हो गया। JSW स्पोर्ट्स बोर्ड दूरदर्शी काम कर रहा है, और मुझे इसकी सभी क्रिकेट परियोजनाओं में अपना अनुभव देने में सक्षम होने की खुशी है।
बता दें कि JSW स्पोर्ट्स में इस नई भूमिका को गांगुली को सौंपने के बाद पार्थ जिंदल ने कहा- JSW स्पोर्ट्स में दादा (गांगुली) का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है। हमारे लिए वह पहले परिवार हैं और उसके बाद वह क्रिकेट आइकन हैं।
मैंने यह पहले भी कहा है और यह आज भी सच है वह क्रिकेट में सबसे तेज दिमागों में से एक हैं। हम हमेशा खेल के बारे में उनके मार्गदर्शन और ज्ञान से लाभान्वित होंगे। मैं विनम्र और प्रसन्न हूं कि दादा अब निदेशक के रूप में JSW स्पोर्ट्स के लिए क्रिकेट से जुड़ी सभी चीजों का नेतृत्व करेंगे।
IPL 2026: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलना चाहते हैं निखिल चौधरी, देखें वायरल वीडियो
IPL 2026 Auction: 3 कारण जिसकी वजह से आरसीबी को हर हाल में एनरिक नाॅर्खिया को खरीदना चाहिए
पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं स्मृति मंधाना, देखें वायरल वीडियो
10 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

