Skip to main content

ताजा खबर

J&K के शुभम खजुरिया ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

Shubham Khajuria (Pic Source-X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट में जम्मू और कश्मीर की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। वो जम्मू और कश्मीर की ओर से 22 साल में पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक जड़ा।

शुभम खजुरिया ने यह उपलब्धि रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के राउंड 1 में श्रीनगर में महाराष्ट्र के खिलाफ हासिल की। शुभम खजुरिया से पहले 2022 में अश्वनी गुप्ता ने जम्मू और कश्मीर की ओर से दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने यह कीर्तिमान बिहार के खिलाफ अपने नाम किया था। यही नहीं शुभम जम्मू और कश्मीर की ओर से रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभम के अलावा अश्विनी गुप्ता और कवलजीत सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। यही नहीं अश्विनी गुप्ता ने दो बार दोहरा शतक जड़ा था। 2002 से पहले उन्होंने एक दोहरा शतक 1995 में भी बनाया था। शुभम खजुरिया की बात की जाए तो उन्होंने महाराष्ट्र के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

टी तक जम्मू और कश्मीर ने महाराष्ट्र के खिलाफ 449 रन बनाए

जम्मू और कश्मीर के लिए इस मैच में सबसे अच्छी बात यह रही है कि उन्होंने शुरुआत से ही महाराष्ट्र के गेंदबाजों के खिलाफ दबाव बनाया हुआ है। जम्मू और कश्मीर की ओर से अभिनव पुरी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही दो गेंदों में वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि शुभम ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महाराष्ट्र के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

टी तक जम्मू और कश्मीर ने महाराष्ट्र के खिलाफ 449 रन बना लिए है। शुभम खजुरिया के अलावा शुभम सिंह ने 37 रन बनाए जबकि पारस डोगरा ने 30 रनों की पारी खेली। शिवांश शर्मा ने अभी तक 72* रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

“एडम गिलक्रिस्ट से नही होनी चाहिए तुलना”, आर अश्विन ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात

Rishabh Pant and R Ashwin (Image Credit- Twitter X)भारत के पूर्व स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर यह मानना है कि, उन्हें अब किसी...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर बेन स्टोक्स ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Ben Stokes and Jofra Archer (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। आर्चर को जारी एंडरसन-तेंदुलकर...

ENG vs IND 2025: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रुक दोबारा शीर्ष पर, गिल और मुल्डर भी पहुंचे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक पर

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने अपने ही साथी खिलाड़ी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दोबारा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज की लिस्ट में नंबर...

9 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)1. ENG vs IND: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की टीम में वापसी ENG vs...