Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah: मेलबर्न में बुमराह ने पूरा किया खास दोहरा शतक, 147 के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। तेज गेंदबाज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कपिल देव ने मार्च 1983 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान 50 टेस्ट मैचों में ये आंकड़ा छुआ था।

ट्रैविस हेड को आउट करके बुमराह ने टेस्ट में अपने 200 विकेट के आंकड़े को छुआ। अब तक सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह के नाम है। उन्होंने केवल 33 टेस्ट में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तेज गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली के नाम सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 38 टेस्ट मैचों ये मुकाम हासिल किया था।

टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय

रवि अश्विन – 37 मैच (सितंबर 2016)

रवींद्र जड़ेजा- 44 मैच (अक्टूबर 2019)

जसप्रीत बुमराह – 44 मैच (दिसंबर 2024)

हरभजन सिंह – 46 मैच (सितंबर 2005)

अनिल कुंबले – 47 मैच (अक्टूबर 1998)

आपको बता दें कि, टेस्ट में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करते ही बुमराह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे कम औसत के साथ 200 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जसप्रीत बुमराह ने अभी तक खेले 44 मैचों में 202 विकेट 19.38 की औसत के साथ लिए हैं। वह 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 20 से कम की औसत से 200 विकेट का आंकड़ा छुआ है।

टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट औसत के साथ 200 विकेट

जसप्रीत बुमराह- 19.38

मैल्कम मार्शल- 20.9

जोएल गार्नर- 21

कर्टली एम्ब्रोस- 21

वहीं बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 44 मैचों में यह कारनामा किया है, वहीं ऑलओवर रिकॉर्ड की बात करें तो आर अश्विन 39 मैचों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं बुमराह दूसरे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह सबसे कम गेंदों में 200 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने वकार यूनुस, डेल स्टेन और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट (गेंदें के हिसाब से)

वकार यूनुस- 7725

डेल स्टेन- 7848

कगिसो रबाडा- 8153

जसप्रीत बुमराह- 8484

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...