Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah के जूतों के जरिए हुआ एक बड़ा खुलासा, सामने आया उनकी जर्सी नंबर का सच

Jasprit Bumrah (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के स्पीड स्टार यानी की Jasprit Bumrah आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इसी कड़ी में पिंक बॉल टेस्ट मैच शुरू होने से पहले Fox Cricket ने बुमराह से खास बातचीत की थी। इस दौरान बुमराह ने अपनी जर्सी नंबर से जुड़ा राज खोला, साथ ही इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का भी नाम सामने आया।

Jasprit Bumrah, जूते और उनका जर्सी नंबर…

पिंक बॉल टेस्ट मैच के आगाज से पहले Jasprit Bumrah ने Fox Cricket से बात की थी, इस दौरान बुमराह के जूतों पर लिखा था JB 93 और इसे लेकर उन्होंने एक खुलासा किया। बुमराह ने बताया कि- मैं साल 1993 में जन्मा था और इसलिए ये 93 मेरा जर्सी नंबर है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो जर्सी नंबर 12 चाहते थे, लेकिन वो नंबर उस समय युवराज सिंह के पास था और उनके सीनियर होने के नाते वो नंबर मैंने नहीं लिया। दिग्गजों से हो रही तुलना पर भी बुमराह ने बात की, उन्होंने कहा कि- मैं इन बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता, मुझे गेंदबाजी करने में मजा आता है और उतार-चढ़ाव में खुद को बैलेंस में रखता हूं। साथ ही पर्थ में मेरी कप्तान के तौर पर पहली जीत थी, जो काफी स्पेशल थी।

इस वीडियो में किया Jasprit Bumrah ने बड़ा खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

Jasprit Bumrah को लेकर उनकी वाइफ ने शेयर किया ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)

टीम इंडिया पहले दिन ही ऑल आउट हो गई

वहीं पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए फ्लॉप साबित हुई, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान यशस्वी, विराट, रोहित सहित टीम के स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे और एक बार फिर से रेड्डी ने अपने बल्ले से रन निकाले।

पर्थ टेस्ट मैच में कमाल कर दिया था Jasprit Bumrah ने

*पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने निभाई थी टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका।
*बुमराह ने पहली पारी में लिए थे 5 विकेट और दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों को आउट किया था।
*जिसके बाद शानदार गेंदबाजी के लिए इस खिलाड़ी को मिला था मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड।
*वहीं पर्थ टेस्ट मैच में बुमराह ने दमदार गेंदबाजी के अलावा की थी टीम इंडिया की कप्तानी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...