Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah: लाबुशेन को आउट करते ही बुमराह ने रचा इतिहास, 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर-1

Jasprit Bumrah: लाबुशेन को आउट करते ही बुमराह ने रचा इतिहास, 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर-1
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में मार्नस लाबुशेन का विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रचा है। वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज बिशन बेदी को पीछे छोड़ दिया है।

जसप्रीत बुमराह के लिए अभी तक यह सीरीज काफी शानदार रही है। वह जारी सीरीज में 3 बार 5 विकेट हॉल लेने के साथ सीरीज में 32 विकेट ले चुके हैं। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बतौर भारतीय गेंदबाज एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बिशन बेदी के नाम था जिन्होंने 1977/78 में 31 विकेट लिए थे।

वहीं अब बुमराह ने सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन लाबुशेन के विकेट के साथ उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। बुमराह ने लाबुशेन से पहले उस्मान ख्वाजा को अपना शिकार बनाया था। बुमराह इस सीरीज में भारत के लिए वन मैन आर्मी रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

32 विकेट- जसप्रीत बुमराह 2024/25 में

31 विकेट- बिशन बेदी 1977/78 में

28 विकेट- बीएस चंद्रशेखर 1977/78 में

25 विकेट- ईएएस प्रसन्ना 1967/68 में

25 विकेट- कपिल देव 1991/92 में

वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम मात्र 185 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा यह टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं, उन्होंने बाहर बैठने का फैसला किया है। उनकी जगह टीम की अगुवाई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। बुमराह ने ओवरकास्ट कंडीशन और पिच पर घास होने के बावजूद पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया 58 के स्कोर तक चार विकेट गंवा चुका है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस वक्त स्टीव स्मिथ और डेब्यूटेंट ब्यू वेब्स्टर बैटिंग कर रहे हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अभी भी 127 रन पीछे है और ऐसे में टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द वो ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...