Skip to main content

ताजा खबर

Irfan Pathan Birthday Special: वर्ल्ड क्रिकेट का एकमात्र गेंदबाज, जिसने टेस्ट के शुरुआती ओवर में हासिल की हैट्रिक

Irfan Pathan Birthday Special: वर्ल्ड क्रिकेट का एकमात्र गेंदबाज, जिसने टेस्ट के शुरुआती ओवर में हासिल की हैट्रिक

Irfan Pathan. (Photo Source: CricTracker)

Happy Birthday Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन इरफान पठान, आज 27 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी के इस खास दिन पर साथी खिलाड़ी समेत, क्रिकेट जगत ढेरों शुभकामनाएं देता हुआ नजर आया है।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इरफान पठान वर्ल्ड क्रिकेट का एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम रखते हैं। इरफान के इस रिकाॅर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। आइए आपको इरफान के इस खास रिकाॅर्ड के बारे में बताते हैं:

क्रिकेट में इस खास रिकाॅर्ड के मालिक हैं इरफान

बता दें कि साल 2006 में भारत के पाकिस्तान दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में, टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए, पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल कर, इरफान ने हैट्रिक पूरी की थी। मुकाबले में इरफान ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान बट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट कर, यह हैट्रिक पूरी की थी।

इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बन गए थे। साथ ही इरफान ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया था। फाइनल में इरफान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 16 रन देते हुए 3 बड़े विकेट हासिल किए थे।

Irfan Pathan के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर के करियर के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए लगभग 10 वर्षों तक क्रिकेट खेला है। इस दौरान इरफान ने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच भारतीय टीम के लिए खेले। टेस्ट में उन्होंने 1105 रन बनाने के साथ 100 विकेट, वनडे में 1544 रन बनाने के साथ 173 विकेट और टी20 में 172 रन बनाने के साथ 28 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...