Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup 2024: शतक से चूके अजिंक्य रहाणे, 97 रन बनाकर हुए आउट, खटखटाया वापसी का दरवाजा

Irani Cup 2024 शतक से चूके अजिंक्य रहाणे 97 रन बनाकर हुए आउट खटखटाया वापसी का दरवाजा

Ajinkya Rahane (Photo Source: X)

इस वक्त लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के लिए खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे संकटमोचक की तरह खड़े रहे। उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस रेड बॉल मैच में 97 रनों की पारी खेली।

अजिंक्य रहाणे शतक बनाने से चूके

अजिंक्य रहाणे इस मैच में उस समय बल्लेबाजी के लिए आए थे, जब 6 रन पर दो विकेट गिर चुके थे और उन्हीं के सामने 37 रनों के कुल स्कोर पर तीसरा विकेट भी गिर गया था। इसके बाद उन्होंने एक छोर संभालने का काम किया और कुछ अच्छी पार्टनरशिप की। भारत की टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे अजिंक्य रहाणे ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ 234 गेंदों का सामना किया, जिसमें सिर्फ 7 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए उन्होंने 97 रन बनाए।

इस पारी के दौरान रहाणे का स्ट्राइक रेट 41.45 का था। टीम की हालत को देखकर एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर हासिल नहीं कर पाएगी, लेकिन कप्तान ने ये सुनिश्चित किया कि वे एक छोर संभाले रखेंगे और अपने साथी खिलाड़ियों का साथ देकर स्कोरबोर्ड को धीरे – धीरे आगे बढ़ाते रहेंगे। आपको बता दें कि, इस समय टीम का स्कोर 300 के पार हो चुका है। लंच ब्रेक तक मुंबई की टीम 338/6 का स्कोर बना चुकी है।

सरफराज खान ने ठोका शतक

इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने पहले तो श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी की। उसके बाद उन्होंने सरफराज खान के साथ किया। श्रेयस अय्यर 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जबकि सरफराज भी शतक जड़ चुके हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश कुमार 4 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि यश दयाल दो विकेट निकालने में सफल रहे हैं।

यश दयाल ने ही विकेट के पीछे अजिंक्य रहाणे को आउट कराया। यश दयाल ने अर्धशतक बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर को यश दयाल ने ही आउट किया था। खबर लिखे जाने तक सरफराज 103 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं दूसरे छोर पर तनुष कोटियान 26 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...