Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

Axar Patel (Image credit Twitter - X)
Axar Patel (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी परेशानी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, टीम के कप्तान अक्षर पटेल अब कप्तानी की जिम्मेदारी आगे नहीं संभालना चाहते हैं।

उन्होंने फ्रेंचाइजी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने नए कप्तान को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट अभी अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाने के बारे में नहीं सोच रहा है।

टीम के अधिकारी उन्हें इस जिम्मेदारी को जारी रखने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में अच्छा नहीं रहा है।

टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। इसके अलावा कप्तानी का असर अक्षर के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी देखने को मिला। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 173 रन बनाए और 11 विकेट अपने नाम किए।

कई टीमों ने अक्षर को ट्रेड करने की पेशकश की

रिपोर्ट के मुताबिक, कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने दिल्ली कैपिटल्स से अक्षर पटेल को ट्रेड करने के लिए संपर्क किया था। इनमें कुछ बड़ी रकम वाले ऑफर भी शामिल थे, लेकिन दिल्ली ने सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए।

मैनेजमेंट अक्षर को टीम का अहम खिलाड़ी मानता है और फिलहाल नीलामी के बाद ही कप्तानी पर अंतिम फैसला लेना चाहता है। अगले सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किए हैं।

सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया है। वहीं युवराज सिंह, चमिंडा वास और अमित मिश्रा भी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली की टीम में कुछ और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें – “उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

আরো ताजा खबर

2018 बॉल टेंपरिंग विवाद को फिर से कुरेदना नहीं चाहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श

Mitchell Marsh Declines to Revisit 2018 Sandpapergate Ahead of England ODIs (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज से...

SM Trends: 12 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर ईशान किशन की एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट...

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...