Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

T. Natarajan (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की ट्रेड डील हुई है, जिसके तहत भारतीय तेज गेंदबाज टी नटराजन अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी करने वाले हैं। वहीं, युवा स्पिन गेंदबाज जीशान अंसारी अब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने नटराजन को आईपीएल 2025 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, अब वह पांच करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद में शामिल होंगे। दूसरी ओर, जीशान अंसारी 40 लाख रुपये की फीस पर दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे।

पांच साल तक SRH का हिस्सा रहे नटराजन

टी नटराजन इससे पहले साल 2020 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम के लिए कई अहम विकेट लिए।

आईपीएल 2024 में नटराजन ने 19 विकेट हासिल किए थे और वह उस सीजन हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। खासकर शुरुआती और आखिरी ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुई थी। अब उनकी वापसी से हैदराबाद का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिला युवा स्पिनर

दूसरी तरफ, जीशान अंसारी के दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने से टीम के स्पिन विभाग को नया विकल्प मिलेगा। जीशान ने 30 मार्च 2025 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी।

आईपीएल 2025 में उन्होंने हैदराबाद के लिए कुल 10 मुकाबले खेले और 6 विकेट हासिल किए। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्हें अपनी गेंदबाजी का दम दिखाने का नया मौका मिलेगा। यह आईपीएल 2027 के दूसरी सबसे बड़ी डील है। इससे पहले डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को कुलदीप यादव के बदले ट्रेड किया था।

ये भी पढ़ें – मैट रेनशॉ ने तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर बनाया यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

আরো ताजा खबर

‘मैंने भारत छोड़ा, क्योंकि मेरी जान को खतरा था’ IPL फाउंडर ललित मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Lalit Modi (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर व फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोदी ने...

SM Trends: 17 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल से भी रिटायर हो गए हैं।...

17 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने भारत छोड़ा, क्योंकि मेरी जान को खतरा था’ IPL फाउंडर ललित मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा इंडियन प्रीमियर लीग के...

बड़ी खबर! आईपीएल से रिटायर हुए MS Dhoni, सीएसके ने आगामी सीजन के लिए बनाया मेंटर 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) आईपीएल क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन...