Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: MI vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

MI vs KKR (Image Credit- Twitter X)
MI vs KKR (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए पहले मैच हो चुकी है। तो वहीं, इसी क्रम में टूर्नामेंट का दूसरा मैच दो चैंपियन टीमों के बीच होने वाला है। बता दें कि आईपीएल 2026 का दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला मुबंई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, जिसमें वे जीत हासिल कर, 10 टीमों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट का शानदार तरीके से आगाज करना चाहेंगी। खैर, इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर नजर रहने वाली है:

1. हार्दिक पांड्या

मुंबई बनाम केकेआर मैच में अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर फैंस की नजर रहेगी। हार्दिक ने इस महीने के शुरुआत में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक ने खेले गए 9 मैचों में 160.374 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 217 रन बनाए थे और अहम मौकों पर विकेट हासिल किए।

2. जसप्रीत बुमराह

इस मैच के अलावा अगर जसप्रीत बुमराह, किसी भी मैच में खेले, उनपर हमेशा से फैंस की नजर रहती है। बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी और सटीक याॅर्कर से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को धराशाही कर सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह अपनी काबिलियत को साबित कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 8 मैचों में 12.43 की मामूली औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे।

3. वरुण चक्रवर्ती

भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर और इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती, ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर फैंस की नजर रहेगी। चक्रवर्ती के पास भी काफी वैरिएशन है, जिससे वह एक गेंदबाजी क्रम में अहम हो जाते हैं। चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 9 मैचों में 14 विकेट निकाले थे।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...