Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X)
DC vs RR (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मैच 16 मई रविवार को शाम 7.30 बजे से दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा।

तकनीकी रूप से दोनों ही टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले राजस्थान राॅयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अधिक है। 11 मैचों में 12 अंक लिए राजस्थान इस समय आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 5वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक लिए 7वें पायदान पर मौजूद है।

DC vs RR मैच डिटेल्स

मैच  दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान राॅयल्स, मैच 62, IPL 2026
वेन्यू अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तारीख और समय  रविवार 17 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

DC vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  31
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 16
राजस्थान राॅयल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 अप्रैल, 2008 (दिल्ली ने जीता)
हालिया मैच  1 मई, 2026 (दिल्ली ने जीता)

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली: पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है, लेकिन गेंदबाजों को भी खेलने का भरपूर मौका मिला है। काली मिट्टी की पिचें धीमी गति से खेलती हैं, जिससे स्पिनरों को ग्रिप और टर्न मिलता है, साथ ही तेज गेंदबाजों को उछाल और गति मिलती है। सीम गेंदबाजों को भी पिच की सतह और हवा से मदद मिलती है। बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी हैं, जिससे चौके और छक्के लगाना आसान हो जाता है।

DC vs RR: संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (DC): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

राजस्थान राॅयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

আরো ताजा खबर

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...

क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

Harry Brook and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के सलामी...