Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026, Match 58: PBKS बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

PBKS vs MI Match Preview (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs MI Match Preview (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई, बुधवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित होगा। एमआई जहां प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह पंजाब का प्लेऑफ में जगह बनाने के इंतजार को थोड़ा और बढ़ा सकती है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स पिछली हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

PBKS vs MI मैच डिटेल्स

मैच  पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 58, IPL 2026
वेन्यू एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
तारीख और समय  वीरवार 14 मई 2026, 7:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

PBKS vs MI हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  35
पंजाब किंग्स ने जीते 18
मुंबई इंडियंस ने जीते  17
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  25 अप्रैल, 2008 (पंजाब ने जीता)
हालिया मैच  16 मई, 2025 (पंजाब ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) देश के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। खूबसूरती के अलावा, यह देश के सबसे बल्लेबाजी के अनुकूल मैदानों में से भी एक है। काली मिट्टी की पिच सख्त है और लगातार उछाल देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। अधिक ऊंचाई के कारण गेंद हवा में बहुत तेज गति से जाती है, जिससे यह छक्के लगाने के लिए एक बेहतरीन मैदान बन जाता है। दोनों पारियों में नई गेंद से सीमर्स को हवा में और पिच से भी मदद मिलती है।

PBKS vs MI: संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यान्सेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर

इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...