
Phil Salt (Image Credit- Twitter X)
मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मैच में आरसीबी की ओर से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट नहीं खेल रहे हैं? ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिर वह इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव खबर के माध्यम से देते हैं।
इस वजह से नहीं खेल रहे हैं फिल साल्ट फाइनल मैच
बता दें कि फाइनल मुकाबले में टाॅस के समय आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने फिल साल्ट के खेलने के पीछे कोई खास वजह तो नहीं बताई, बस इतना कहा कि वह इस मुकाबले में सेम टीम के साथ खेलने उतर रहे हैं, जिसने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर 1 में जीत हासिल की थी।
यानि कि आरसीबी अपने विनिंग काॅम्बिनेशन को बदलना नहीं चाहती है, इस वजह से उन्होंने फिल साल्ट को इस मैच में नहीं खिलाया है। साथ ही उन्हें इम्पैक्ट सब की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा। इस स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं और पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी मददगार साबित हुई है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर अब तक 186 रहा है, जो पिच की सपाट प्रकृति को दर्शाता है। फाइनल होने के कारण एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव
बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल
31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

