Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X)
LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत हासिल की।

तो वहीं, एलएसजी को यह जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 188 रनों का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से यह मैच एकतरफा पहले 10 ओवरों में ही हो गया। साथ ही इस हार के बाद सीएसके की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

आईपीएल 2026, एलएसजी बनाम सीएसके मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 187 रन बनाए।

चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 20, रुतुराज गायकवाड़ ने 13 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रनों का योगदान दिया। साथ ही कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रन बनाए, तो अंत में शिवम दुबे 32* और प्रशांत वीर 13* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आकाश सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई से मिले 188 रनों के टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार खेल के चलते 16.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मिचेल मार्श के 90 रनों की मैच विनिंग पारी के अलावा जोश इंग्लिश ने 36 रन बनाए, तो अंत में निकोलस पूरन ने अंशुल कंबोज के खिलाफ लगातार चार छक्के जड़कर मैच को खत्म किया। पूरन 32* तो मुकुल चौधरी 13* रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। सीएसके के लिए मुकेश चौधरी व स्पेंसर जाॅन्सन को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

‘रवींद्र जडेजा को नजरअंदाज करना बड़ी भूल होगी’ पूर्व सेलेक्टर ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए किया खिलाड़ी का समर्थन

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter/X) पूर्व भारतीय सेलेक्टर रहे क्रिस श्रीकांत ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं...

‘विराट कोहली भारत के बेस्ट फील्डर नहीं हैं’ दिग्गज को लेकर जोंटी रोड्स ने दिया चौंकाने वाला बयान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) दुनिया के महानतम फील्डरों में गिने जाने वाले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फील्डिंग को...

3 युवा भारतीय तेज गेंदबाज जो खेल सकते हैं 2027 का वनडे वर्ल्ड कप

3 young Indian pacers who could play the 2027 ODI World Cup (image via getty) दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में...