Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: 12 मैचों का इंतजार और फिर 8 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गया 18 करोड़ का ये गेंदबाज

IPL 2026: 12 मैचों का इंतजार और फिर 8 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गया 18 करोड़ का ये गेंदबाज

Matheesha Pathirana (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल में मथीशा पाथिराना (Matheesha Pathirana) का इंतजार कर रहे, क्रिकेट फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे 60वें मैच में सिर्फ 8 गेंद फेंककर ही मैदान से बाहर चले गए।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई गेंदबाज को तीन बार की चैंपियन केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी कीमत देकर टीम में शामिल किया था। हालांकि, पूरी तरह से फिट ना हो पाने की वजह से उन्हें पहले 12 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद जब वह खेले तो एक बार फिर चोटिल होकर सिर्फ 8 गेंद फेंककर ही मैदान से बाहर चले गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 1.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 9 रन दिए।

केकेआर ने 248 रनों का बचाव करते हुए गुजरात टाइटंस की पारी का चौथा ओवर करने के लिए, कप्तान अंजिक्य रहाणे ने पाथिराना को बुलाया, जिसमें पाथिराना ने 7 रन खर्चे। इसके बाद वह पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए और 2 गेंद फेंकते ही उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

दूसरी ओर, पाथिराना के मैदान से बाहर हो जाने के बाद फैंस तेजी से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फनी रिएक्शन शेयर करते हुए नजर आए:

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...