Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)
RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। आरसीबी फिलहाल पाॅइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जिसने पांच मैचों में चार जीत हासिल की है।

पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और इस साल उन्हें सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा चैंपियन अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगे, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावनाएं और मजबूत होंगी।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। अच्छी शुरुआत के बाद, वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष कर रहे हैं और गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वे इस महत्वपूर्ण मुकाबले में वापसी करने और जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक होंगे। खैर, आइए जानते हैं इस मैच महत्वपूर्ण मैच से पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल हेड टू हेड रिकाॅर्ड:

RCB vs DC: मैच डिटेल्स

मैच  राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मैच 26, आईपीएल 2026
वेन्यू एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
तारीख व समय  शनिवार 18 अप्रैल, 3:30 PM (IST)
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

RCB vs DC: हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई परिणाम वाला नहीं रहा।

मैच खेले  33
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  12
नो रिजल्ट 01
सबसे पहले मैच  30 अप्रैल, 2008 (दिल्ली कैपटिल्स ने जीता)
हालिया मैच  27 अप्रैल, 2025 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता)

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...