Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस, देखें वायरल वीडियो 

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि करीब 18 साल से विराट कोहली की आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पिछले सीजन में ट्राॅफी ना जीतने का सूखा खत्म किया, जब उन्होंने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर खिताब जीता था। तो वहीं, आरसीबी को किंग कोहली से उम्मीद होगी कि वह बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर, टीम को खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाएं।

देखें विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

गौरतलब है कि कोहली ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के बाद से कोई पेशेवर मैच नहीं खेला है। अपने आखिरी मैच में, पूर्व कप्तान ने इंदौर में शानदार 124 रन बनाए थे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, भारत वह मैच 41 रनों से हार गया और सीरीज 2-1 से गंवा दी।

वहीं दूसरी ओर, आरसीबी को उम्मीद होगी कि कोहली इस समर में भारत के लिए खेलते हुए दिखाए गए अपने शानदार फॉर्म को दोहराएंगे। 37 वर्षीय कोहली 2025 आईपीएल सीजन में अपनी टीम के लिए सर्वोच्च और टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे।

इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। किंग कोहली ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल के कुल 267 मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने 65.19 की औसत और 39.55 की औसत से कुल 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 63 अर्धशतक और 8 शतक देखने को मिले हैं। साथ ही कोहली आईपीएल में सबसे पहले 7 और 8 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

আরো ताजा खबर

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...