
TUSHAR DESHPANDE (Image Credit- Twitter X)
गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 9वां मैच आज 4 अप्रैल, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने तुषार देशपांडे की कमाल की गेंदबाजी के चलते 6 रनों से एक रोमांचक जीत हासिल की।
मुकाबले में राजस्थान से मिले 211 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए, टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। लेकिन तुषार देशपांडे ने इस ओवर में महज 4 रन ही खर्चे और राॅयल्स को एक रोमांचक जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही यह जारी टूर्नामेंट में राजस्थान की दूसरी जीत है। इस जीत के बाद वह पाॅइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है।
आईपीएल 2026, गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 210 रन बनाए।
टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 55 और ध्रुव जुरेल ने 75 रनों की पारी खेली, तो वैभव सूर्यवंशी ने 31 रनों की पारी खेली। हालांकि, कप्तान रियान पराग ने 8 और शिमरन हेटमायर ने 18 रनों का ही योगदान दिया।
तो वहीं, गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कागिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस राजस्थान राॅयल्स से मिले 211 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 204 रन ही बना पाई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 73 रनों की पारी खेली, तो जोस बटलर ने 26 रन बनाए। स्टैंड इन कप्तान राशिद खान ने 24 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
दूसरी ओर, राजस्थान की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। स्पिनर रवि विश्नोई को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। इसके अलावा नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला।
31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में
Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

