

राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 16वां मैच खेला गया। गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की और लगातार चौथी जीत दर्ज की।
मुकाबले में आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य को राजस्थान राॅयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (78 रन) और ध्रुव जुरेल (81*) की नाबाद मैच विनिंग पारियों के चलते दो ओवर पहले ही हासिल कर लिया।
आईपीएल 2026, आरआर बनाम आरसीबी मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम राजस्थान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रन बनाए। हालांकि, मैच में एक समय टीम ने 125 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंत में रजत पाटीदार की कप्तानी पारी (63 रन) और वेंकटेश अय्यर (29 रन, 15 गेंद) के फिनिश के चलते टीम ने 200+ स्कोर बनाया।
दूसरी ओर, राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर, रवि विश्नोई और ब्रजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा के हाथ एक-एक विकेट लगा।
इसके बाद, जब राजस्थान राॅयल्स आरसीबी से मिले 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को वैभव सूर्यवंशी (78 रन, 26 गेंद) और ध्रुव जुरेल (81* रन, 43 गेंद) के कमाल के प्रदर्शन के चलते 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
इससे पहले आरआर ने पावरप्ले में 97 रन बनाए, जो उनका अभी तक बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। हालांकि, कप्तान रियान पराग 3 और शिमरन हेटमायर गोल्डन डक पर आउट होकर जल्दी पवेलियन लौटे। तो वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी 24* रनों की नाबाद उपयोगी पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित की। आरसीबी के लिए गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या को 2-2 विकेट मिले।
RR vs RCB, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: CSK vs DC मुकाबले में हो सकती है रिकॉर्ड्स की बरसात, जानें बनने वाले खास स्टैट
IPL 2026: ‘गौतम गंभीर को वापस लाओ’ लगातार हार झेल रही KKR को पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की बड़ी सलाह
IPL 2026: किंग कोहली ने रचा इतिहास! RR के खिलाफ IPL में 900+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

