Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान 

IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान 

RCB (Image Credit- Twitter X)

आज 15 अप्रैल, बुधवार को जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। बता दें दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच से पहले आरसीबी फाॅर्म में है, क्योंकि उसने अपने आखिरी मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसी के होम ग्राउंड पर 18 रनों से जीत हासिल की थी। आरसीबी इस समय आईपीएल 2026 की पाॅइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। टीम के चार मैचों बाद 6 अंक है और नेटरनरेट के मामले में आरसीबी इस सीजन की अभी तक की बेस्ट टीम रही है।

दूसरी ओर, इस मैच में खेलने वाले हरफनमौला रासिख डार सलाम एक पाॅजिटिव प्लेयर रहे, जिन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। तो वहीं, अब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। रासिख ने कहा है कि वह जितना हो सके, उतना टीम के लिए योगदान देने की पूरी कोशिश करते हैं।

रासिख डार सलाम का बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के रासिख डार सलाम ने कहा- यह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी और हम एक यूनिट के रूप में आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। हमें अपनी भूमिकाओं और हमें क्या करना है, इस बारे में स्पष्टता है, और हम कल अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए उत्सुक हैं। काफी समय बाद मैं आईपीएल का मैच खेल रहा था, लेकिन प्रक्रिया वही रही।

रासिख ने आगे कहा- पिछले एक साल में हमने जो मेहनत की है, वह सब मैच की परिस्थितियों के लिए तैयारी करने के बारे में थी, और आखिरी मैच में मैंने अपनी योजनाओं को अमल में लाने पर ध्यान केंद्रित किया। मैं हमेशा टीम की मदद करना चाहता हूं, जितना मैं कर सकता हूं। हेजलवुड एक बड़े दिग्गज हैं और टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं हमेशा अपनी तरफ से हर संभव योगदान देने की कोशिश करता हूं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

21 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत जारी आईपीएल 2026...

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर...

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs MI: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 30वें मैच में, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को...