Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 में बनेंगे बड़े रिकॉर्ड, विराट-अर्शदीप समेत कई स्टार्स के पास इतिहास रचने का मौका

Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 एक बार फिर क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरा सीजन लेकर आ रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सिर्फ मुकाबले ही नहीं, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड बनने और टूटने की उम्मीद है। दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं, और सभी की नजरें खासकर कुछ बड़े नामों पर टिकी होंगी।

इस बार IPL 28 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें 13 अलग-अलग मैदानों पर खिताब के लिए भिड़ेंगी। पिछले सीजन के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेंगे। वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमें भी एक बार फिर चर्चा में रहेंगी।

आईपीएल 2026 में बन सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड

1. विराट कोहली इस सीजन में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें IPL में 9000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 339 रन की जरूरत है। अगर वह यह आंकड़ा छूते हैं, तो वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा, कोहली को 300 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 9 छक्कों की जरूरत है। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने हासिल की है।

2. संजू सैमसन को 5000 रन पूरे करने के लिए 296 रन चाहिए। तो वहीं, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने से 293 रन दूर हैं। वहीं शुभमन गिल को 4000 रन तक पहुंचने के लिए 134 रन चाहिए।

3. भुवनेश्वर कुमार को IPL में 200 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 2 विकेट चाहिए। अगर वह यह कर लेते हैं, तो वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। सुनील नारायण को 200 विकेट पूरे करने के लिए 8 विकेट चाहिए।

4. अर्शदीप सिंह को 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 3 विकेट चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल होंगे। इससे पहले यह रिकाॅर्ड बैट हाॅज के नाम है, जब उन्होंने 45 साल 92 दिनों की उम्र में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

5. जोस बटलर को T20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पहले मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से धोया, पडिक्कल-कोहली ने ठोके अर्धशतक 

IPL 2026 (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के रोमांचक 19वें सीजन का आगाज आज 28 मार्च से हो चुका है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच...

RCB vs SRH, Top 10 Memes: बेंगलुरू बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

IPL 2026: RCB vs SRH top 10 memes (image via X) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन की जोरदार शुरुआत करते हुए, 28...

‘खिलाड़ियों की पत्नियां बनती हैं रिटायरमेंट की वजह’ पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने फिर दिया बोल्ड बयान

Yograj Singh (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने क्रिकेटरों की रिटायरमेंट...

IPL 2026: मुंबई बनाम कोलकाता भिड़ंत से पहले जानें वानखेड़े स्टेडियम के स्टैट और रिकाॅर्ड्स

IPL 2026 Wankhede Stadium, Mumbai (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का रोमांच अब शुरू हो चुका है और इस सीजन का एक बड़ा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट...